Monday, June 29, 2026
Google search engine
Homeदेशघर से किया किडनैप, चलती कार में सिरफिरे आशिक ने किया बम...

घर से किया किडनैप, चलती कार में सिरफिरे आशिक ने किया बम धमाका; बच निकली प्रेमिका

प्यार में पागलपन और इंतकाम की आग किस कदर खौफनाक हो सकती है, इसका एक दिल दहला देने वाला मामला कर्नाटक के तुमकुरु जिले से सामने आया है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी पूर्व प्रेमिका को मौत के घाट उतारने और खुद भी मरने के इरादे से एक कैब को बम से उड़ा दिया। इस भीषण धमाके में आरोपी प्रेमी की तो जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, लेकिन लड़की ने चलती कार से छलांग लगाकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। हाईवे के बीचों-बीच हुई इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

ब्लॉक करने से बौखलाया, घर से किया किडनैप

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, 30 वर्षीय मृतक नागेंद्र और ऑपरेशन टेक्नीशियन के तौर पर काम करने वाली पीड़ित महिला पहले रिलेशनशिप में थे। पिछले कुछ समय से उनके रिश्तों में खटास आ गई थी, जिससे परेशान होकर महिला ने हाल ही में नागेंद्र का नंबर ब्लॉक कर दिया था। इस बात से बौखलाए नागेंद्र ने शनिवार सुबह सीधे महिला के घर पर धावा बोल दिया और उसे जबरन एक कैब में डालकर किडनैप कर लिया। बेटी के घर पर न मिलने से घबराए परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

हाईवे पर चाकू से किया हमला और फिर दबा दिया ट्रिगर

नागेंद्र कैब में महिला को लेकर शहर से दूर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, सिरा तालुक के जोगिहल्ली के पास नेशनल हाईवे-48 पर नागेंद्र ने पहले महिला को विस्फोटक दिखाकर एक साथ आत्महत्या करने के लिए उकसाया। जब महिला घबरा गई, तो उसने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हालात बेकाबू होते देख कैब ड्राइवर ने अचानक गाड़ी रोक दी। मौका पाते ही महिला तुरंत कार से बाहर कूद गई। इससे पहले कि ड्राइवर खुद को पूरी तरह से सुरक्षित कर पाता, नागेंद्र ने विस्फोटक को एक्टिवेट कर दिया और एक जोरदार धमाके के साथ कार आग के गोले में तब्दील हो गई।

कार में फंसा रहा आरोपी, बम को लेकर जांच तेज

इस दिल दहला देने वाले धमाके में नागेंद्र कार के अंदर ही फंसा रह गया और उसकी जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कैब ड्राइवर भी गंभीर रूप से झुलस गया है। घायल महिला और ड्राइवर दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाईवे पर हुए इस भीषण विस्फोट के कारण वहां लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस अधिकारी अशोक के.वी. ने बताया कि घटनास्थल से बम जैसे विस्फोटक के कुछ अंश बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आखिर किसी आम इंसान के पास इतनी मात्रा में घातक विस्फोटक कहां से आया।

Partners: verde casino wazamba casino no deposit bonus lemon casino stelario winnerz lemon casino https://amunraitalia.com/ casino verde bonus amun-ra unique casino login
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments