Sunday, August 16, 2026
Google search engine
Homeदेशबंगाल में महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे और बैंगन! TMC सांसद...

बंगाल में महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे और बैंगन! TMC सांसद ने VIDEO किया जारी

 पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा के कार्यालय के बाहर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर उनके कार्यालय पर अंडे, सब्जियां और अन्य सामान फेंका। घटना के समय महुआ मोइत्रा कार्यालय के भीतर मौजूद थीं।

महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना का वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी भाजपा समर्थक थे। उन्होंने दावा किया कि करीब एक घंटे तक भीड़ उनके कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती रही और अंडे व सब्जियां फेंकती रही, जबकि पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) केवल तमाशबीन बने रहे।

वीडियो में कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोग काले झंडे, अंडे और सब्जियां लेकर प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं मौके पर पुलिस बल भी तैनात नजर आ रहा है। महुआ ने कहा कि उन्होंने मामले की जानकारी राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को भी दी, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं हुई।

पहले भी कई टीएमसी नेताओं को बनाया जा चुका है निशाना

इससे पहले 16 जून को टीएमसी नेता कुणाल घोष पर प्रेस वार्ता के दौरान अंडा फेंका गया था। इसके अलावा उदयन गुहा, सुजॉय हाजरा, बप्पादित्य दासगुप्ता समेत कई अन्य टीएमसी नेताओं के साथ भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। टीएमसी इन घटनाओं के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराती रही है, जबकि भाजपा का कहना है कि यह स्थानीय लोगों के विरोध का परिणाम है।

अभिषेक बनर्जी पर भी हुआ था हमला

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हाल ही में सोनारपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान अंडे, पत्थर और चप्पल फेंके जाने की घटना सामने आई थी। उस समय उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।

मिड-डे मील में अंडे को लेकर भी उठाया था मुद्दा

हाल ही में महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल के कुछ स्कूलों के मिड-डे मील में अंडे की जगह केवल शाकाहारी विकल्प दिए जाने पर भी सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि अंडा बच्चों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन है और इसे भोजन से हटाना उचित नहीं है। उन्होंने इस फैसले को लेकर राज्य सरकार की नीति पर भी सवाल खड़े किए थे।

Partners: casino skrill Wild Fortune Casino live casino ohne lizenz highbet Casino udenlandske spillesider Starda Casino boomerang bonanza online spielen online casino ohne spielpause velkomstbonus uden indbetaling casinos mit neteller
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments