Thursday, July 9, 2026
Google search engine
Homeदेशतिरुपति में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: मामूली विवाद के बाद...

तिरुपति में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: मामूली विवाद के बाद दो लोगों की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक शादी समारोह उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब पद्मावती कल्याण मंडपम के बाहर हुए विवाद में दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और शादी समारोह में शामिल लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मुनिरत्नम रेड्डी और सुब्बा रेड्डी के रूप में हुई है। मुनिरत्नम रेड्डी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सुब्बा रेड्डी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वारदात के बाद पद्मावती कल्याण मंडपम के आसपास का क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना की जड़ एक प्रस्तावित शादी को लेकर चल रहा विवाद था। तिरुमला में कार्यरत संपूर्णम्मा ने अपनी बेटी की शादी सुनील नामक व्यक्ति से तय की थी। बताया जा रहा है कि सुनील पिछले कुछ महीनों से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। जब संपूर्णम्मा को पता चला कि सुनील एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पद्मावती कल्याण मंडपम पहुंचने वाला है, तो उन्होंने मुनिरत्नम रेड्डी और सुब्बा रेड्डी से उससे बातचीत करने का अनुरोध किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान सुनील के दो रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सुनील और उसके साथियों ने मिलकर मुनिरत्नम रेड्डी और सुब्बा रेड्डी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही ईस्ट डीएसपी भक्तवत्सलम, सीआई श्रीनिवासुलु, वेस्ट सीआई रामकृष्ण और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की और तिरुपति से बाहर निकलने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। घटना के वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Partners: amunra nine casino casinozer lemon casino https://lemoncasino77.com/ https://amunrafr.com/ casinozer lemon casino bonus za rejestrację bez depozytu официальный сайт legzo legzo
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments