Sunday, July 26, 2026
Google search engine
Homeदेश5 रुपये का ट्रैक्टर वाला नोट दो, एक करोड़ लो’, लालच में...

5 रुपये का ट्रैक्टर वाला नोट दो, एक करोड़ लो’, लालच में युवक गवां बैठा 1.2 लाख रुपए, आप भी रहे सावधान

सोशल मीडिया पर पुराने नोट बेचकर मोटी कमाई का सपना दिखाने वाले साइबर ठगों ने हरियाणा के एक व्यक्ति से 1.02 लाख की ठगी कर ली। ठगों ने पांच रुपये के पुराने ट्रैक्टर छपे नोट के बदले 1 करोड़ देने का झांसा दिया और विभिन्न शुल्कों के नाम पर किस्तों में रकम ऐंठ ली।

पुलिस के अनुसार सेक्टर-8, फरीदाबाद निवासी सुनील कुमार जैन ने शिकायत में बताया कि उन्होंने फेसबुक पर पुराने सिक्के और नोट खरीदने संबंधी एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने स्वयं को एक एक्सचेंज बायर कंपनी का प्रतिनिधि बताया और उनके पास मौजूद पांच रुपये के ट्रैक्टर छपे पुराने नोट की तस्वीरें मंगवाईं।

तस्वीरें मिलने के बाद आरोपियों ने दावा किया कि नोट के बदले उन्हें 1 करोड़ मिलेंगे। हालांकि भुगतान जारी करने से पहले एयरपोर्ट फीस, सिक्योरिटी फीस, कस्टम शुल्क, सेल टैक्स, जीएसटी और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग रकम जमा कराने को कहा गया। साथ ही भरोसा दिलाया गया कि सभी शुल्क जमा होते ही पूरी राशि उनके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

शिकायत के मुताबिक, 14 से 21 जुलाई के बीच सुनील कुमार जैन ने आरोपियों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में कई किश्तों में कुल 1,02,267 जमा करा दिए। इसके बावजूद न तो उन्हें एक करोड़ रुपये मिले और न ही जमा की गई राशि वापस की गई। बाद में आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी, जिससे उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में 25 जुलाई को मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मोबाइल नंबरों, बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर पुराने नोट या सिक्कों के बदले लाखों-करोड़ों रुपये देने के दावों से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की अग्रिम फीस या शुल्क जमा करने से पहले पूरी तरह सत्यापन अवश्य करें।

Partners: legzo https://stelario-de.com/ wazamba app verde casino unique casino https://legzo77.com/ hillo lemon casino f1 casino 20€ https://wazamba7777.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments