Thursday, August 27, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनकृति सेनन के राखी ऐड पर विवाद बढ़ा, कंपनी ने विज्ञापन सभी...

कृति सेनन के राखी ऐड पर विवाद बढ़ा, कंपनी ने विज्ञापन सभी प्लेटफॉर्म से हटाया

एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक रक्षाबंधन स्पेशल विज्ञापन को लेकर चर्चा में हैं। विज्ञापन में कृति सेनन के पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया था। बढ़ती आलोचना के बीच अब जिस ज्वैलरी कंपनी के लिए कृति ने यह विज्ञापन शूट किया था, उसने इसे सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

हाल ही में रिलीज हुए इस विज्ञापन में कृति सेनन व्हाइट कलर की ब्रालेट पहने नजर आई थीं। विज्ञापन में वह एक भाई और एक पालतू डॉग को राखी बांधती दिखाई दीं। कृति के पहनावे को लेकर सोशल मीडिया के एक वर्ग ने आपत्ति जताई और विज्ञापन की आलोचना शुरू हो गई।

विवाद बढ़ने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत समेत कुछ अन्य हस्तियों ने भी विज्ञापन पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आलोचना के बीच कंपनी ने बुधवार, 26 अगस्त को विज्ञापन को यूट्यूब समेत अपने सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने विज्ञापन हटाने के बाद अपनी सफाई जारी की। कंपनी ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करती है और हमेशा परिवार के साथ इन खुशी के अवसरों को मनाने में विश्वास रखती है। कंपनी ने यह भी कहा कि इस बार वह त्योहार की खुशी और प्यार को पालतू जानवरों तक पहुंचाने का संदेश देना चाहती थी।

कंपनी ने कहा कि यदि उसके हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं तो उसका ऐसा कोई इरादा नहीं था। सम्मान के तौर पर कंपनी ने विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से वापस लेने का फैसला किया है।

विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बीच कृति सेनन ने भी अपना पक्ष रखा था। अभिनेत्री ने महिलाओं के पहनावे पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा था कि महिलाओं को यह नहीं बताया जाना चाहिए कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं।

कृति ने यह भी कहा था कि किसी भी त्योहार, रीति-रिवाज और परंपरा का कपड़ों से कोई लेना-देना नहीं होता। उनके इस बयान के बाद भी विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी रही।

Partners: https://fr-casinozer.com/ https://lemoncasinode.com/ https://lemoncasino77.com/ winnerz lemon casino unique casino lemon casino https://smokace-de.com/ nine casino https://fr-uniquecasino.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments