Thursday, November 5, 2026
Google search engine
Homeदेशप. बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को एक और झटका, नंदीग्राम के...

प. बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर प्रत्याशी भी मैदान से बाहर

प.बंगाल में उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी की पार्टी TMC को एक और झटका लगा है। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर सीट से TMC उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने उपचुनाव से अपना नामांकन वापस लेने की बात कही है।

इससे पहले शुक्रवार को नंदीग्राम उपचुनाव से TMC उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस लिया था। नामांकन वापस लेने से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने राज्य सचिवालय नबन्ना में मुख्यमंत्री और नंदीग्राम के मौजूदा विधायक सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात को पहले सूत्रों ने शिष्टाचार भेंट बताया था, क्योंकि सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम के मौजूदा विधायक होने के साथ-साथ मुख्यमंत्री भी थे। हालांकि, राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को लेकर पहले से ही चर्चा शुरू हो गई थी।

बताया गया था कि संचिता प्रधान ने कथित तौर पर गुपचुप तरीके से सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी। यह मुलाकात उस समय हुई थी, जब चुनाव आयोग ने आगामी रेजीनगर और नंदीग्राम उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी खेमे को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ का चुनाव चिह्न और रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी खेमे को ‘लिफाफा’ चुनाव चिह्न दिया था। संचिता प्रधान के नामांकन वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए उसे ‘जुमला पार्टी’ बताया था। उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि उनका खेमा कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करेगा और कहा था कि वह INDIA ब्लॉक के साथ हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments