Saturday, September 19, 2026
Google search engine
Homedelhiमां बगलामुखी मंदिर दर्शन को आए श्रद्धालुओं की कार नाले में बही,...

मां बगलामुखी मंदिर दर्शन को आए श्रद्धालुओं की कार नाले में बही, 8 की मौत; मृतकों में 3 बच्चे शामिल

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर के पास तेज बहाव वाले बरसाती नाले को पार करते समय श्रद्धालुओं से भरी एक कार पानी में बह गई। हादसे में कार सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक, कार सवार श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के बाद वे कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पास स्थित बरसाती नाले को पार करते समय कार तेज पानी के बहाव की चपेट में आ गई। देखते ही देखते पानी की धार इतनी तेज हो गई कि कार अपना संतुलन खो बैठी और नाले में बह गई।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हुई बारिश के बाद नाले में पानी का बहाव काफी बढ़ गया था। इसके बावजूद चालक ने नाला पार करने की कोशिश की। इसी दौरान तेज बहाव में वाहन असंतुलित होकर पानी में बह गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। टीम ने नाले और उसके आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। रेस्क्यू टीम ने कार को बाहर निकालने के साथ ही उसमें सवार लोगों के शव भी बरामद कर लिए। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Partners: smokace lemon casino lemon casino stelario promo code verde casino lemon casino https://lemoncasino77.com/ nine casino legzo nine casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments