Wednesday, November 11, 2026
Google search engine
Homeदेशचलती ट्रेन से उतरते वक्त पायदान में फंसा महिला का पैर, 30...

चलती ट्रेन से उतरते वक्त पायदान में फंसा महिला का पैर, 30 मीटर तक घिसटी; RPF जवान ने यूं बचाई जान

राजस्थान के किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक महिला का पैर कोच के पायदान और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। ट्रेन रफ्तार पकड़ने लगी और बेबस महिला करीब 30 मीटर तक पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटती चली गई। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर मुस्तैद आरपीएफ के एक सतर्क जवान की नजर महिला पर पड़ गई। जवान ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गार्ड को आपातकालीन लाल झंडी/इशारा कर ट्रेन रुकवाई और दौड़कर यात्रियों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना का पूरा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर सुबह 7:49 बजे मची चीख-पुकार
आरपीएफ चौकी प्रभारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह लगभग 7:45 बजे किशनगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर हुई। ट्रेन संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्टेशन पर आकर रुकी थी। ट्रेन के जनरल कोच में किशनगढ़ की रहने वाली 42 वर्षीय सोनू पत्नी रामरतन सवार थीं। सुबह 7:49 बजे जब ट्रेन अजमेर की ओर रवाना होने लगी, तो महिला ने चलती ट्रेन से उतरने की जल्दबाजी की। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और उनका दायां पैर कोच के पायदान (फुटबोर्ड) और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में फंस गया। महिला संभल पातीं, इससे पहले ट्रेन आगे बढ़ गई और वह करीब 10 सेकेंड तक लगभग 30 मीटर की दूरी तक ट्रेन के साथ घिसटती चली गईं, जिससे पूरे प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments