Saturday, November 21, 2026
Google search engine
Homeदेशमणिपुर में जहरीली शराब से 15 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा...

मणिपुर में जहरीली शराब से 15 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

 मणिपुर के चंदेल जिले में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 600 से अधिक लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो से तीन दिनों के दौरान शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले सामने आए। हालांकि, शुरुआत में यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि जहरीली शराब कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किसने की थी।

सुगनू से खरीदी गई थी शराब

पुलिस के मुताबिक, प्रभावित लोगों ने जिस शराब का सेवन किया था, उसे मणिपुर के काकचिंग जिले के सुगनू इलाके से खरीदा गया था। शुरुआती जांच में शराब में मेथनॉल मिलाए जाने की आशंका जताई गई है। इस मामले में अब तक करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, चंदेल जिले में स्थानीय स्तर पर शराब तैयार किए जाने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि दूसरे इलाकों से शराब लाकर यहां बेची गई थी। पुलिस अब शराब की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

छह राज्यों में 120 से अधिक मौतें

गौरतलब है कि वर्ष 2026 में जहरीली शराब के सेवन से मध्य प्रदेश, गुजरात समेत देश के छह राज्यों में 120 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने अवैध शराब की बिक्री और उसकी आपूर्ति पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments