Thursday, October 29, 2026
Google search engine
Homelatest NewsPunjab: फगवाड़ा में तड़के सुबह बड़ा हादसा!!

Punjab: फगवाड़ा में तड़के सुबह बड़ा हादसा!!

फगवाड़ा नजदीक सुबह-सुबह एक भयानक हादसा हो गया जब एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस दौरान एक व्यक्ति और एक महिला की मौत हो गई। मृतकों की पहचान इंद्रजीत सिंह और पुरूषोतम कौर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नजदीक नाके पर खड़े पुलिसकर्मी तुरंत नहर में कूद गए और कार सवार बाकी लोगों को बचा लिया।  जानकारी के मुताबिक इंद्रजीत सिंह अपनी पत्नी हरप्रीत कौर, बेटे गुरबाज सिंह और चाची पुरूषोतम कौर के साथ गढ़शंकर से जालंधर जा रहे थे। फगवाड़ा के गांव बोहा के पास इंद्रजीत सिंह को अचानक घबराहट होने लगी, जिससे उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद गाड़ी नहर में जा गिरी।मौके पर राहगीरों और नाके पर खड़े पुलिस कर्मियों ने नहर में कूदकर हरप्रीत कौर, उसके बेटे गुरबाज सिंह को बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इंद्रजीत सिंह और पुरूषोतम कौर की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी है और उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments