Thursday, October 29, 2026
Google search engine
Homelatest Newsगूगल के बाद अब फेसबुक-इंस्टाग्राम पर 53 करोड़ रुपये का जुर्माना

गूगल के बाद अब फेसबुक-इंस्टाग्राम पर 53 करोड़ रुपये का जुर्माना

हाल ही में दिग्गज तक कंपनी गूगल (Google) पर अमरीका में करोड़ों डॉलर का जुर्माना किया गया था. अब सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) पर 53 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. कंपनी पर यह कार्रवाई इटली में की गई. उस पर इटली में प्रतिबंधित जुए के विज्ञापन दिखने का आरोप लगाया गया था.

फेसबुक-इंस्टाग्राम पर आ रहे थे जुए के एड

इटली के कम्युनिकेशंस रेगुलेटर एजीकॉम (AGCOM) के मुताबिक, मेटा पर आरोप था कि वह फेसबुक और इंस्टाग्राम (Instagram) की प्रोफाइल्स और अकाउंट्स के जरिए जुए के विज्ञापन दिखा रही है. इसके अलावा कंपनी ऐसे कंटेंट को प्रमोट कर रही थी, जिसमें जुए या गेम्स में नगद इनाम दिए जा रहे थे. इसके बाद एजीकॉम ने शुक्रवार को कंपनी पर 5.85 मिलियन यूरो (6.45 मिलियन डॉलर) का जुर्माना लगा दिया.

यूट्यूब और ट्विच पर भी लगा फाइन

इटली के कम्युनिकेशंस रेगुलेटर एजीकॉम (AGCOM) ने एक के बाद एक कई कंपनियों पर इस तरह के विज्ञापन दिखाने के लिए जुर्माना ठोका है. फिलहाल इस मसले पर मेटा की तरफ से कुछ भी बयान नहीं आया है. इसी महीने की शुरुआत में एजीकॉम ने ऐसे ही आरोपों में अल्फाबेट इंक के यूट्यूब (YouTube) पर 2.25 मिलियन यूरो और ट्विच (Twitch) पर 9 लाख यूरो का फाइन लगाया था.

गूगल पर अमरीका में 70 करोड़ डॉलर का जुर्माना

अभी 21 दिसंबर को ही खबर आई थी कि दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल पर अमेरिका की एक अदालत ने करीब 70 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. इसमें से 63 करोड़ डॉलर 10 करोड़ लोगों को बांटे जाएंगे और 7 करोड़ डॉलर एक फंड में जमा होंगे. कंपनी पर एंड्रॉइड प्ले स्टोर का गलत इस्तेमाल कर यूजर्स से ज्यादा पैसे वसूलने का आरोप लगा था. कंपनी एंड्रॉइड प्ले स्टोर पर इन-एप परचेज और अन्य पाबंदियां लगाकर यह पैसा वसूल रही थी. कंपनी न सिर्फ लोगों को पैसे देने के लिए तैयार हो गई है बल्कि प्ले स्टोर पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए जगह उपलब्ध करने को भी राजी हुई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments