Friday, March 20, 2026
Google search engine
Homeताजा खबरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने श्री अशोक भसीन को...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने श्री अशोक भसीन को भागीदारी सेल का चेयरमैन नियुक्त किया।

 

श्री लवली ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वार रूम का गठन किया।

नई दिल्ली, 6 जनवरी, 2024 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने श्री अशोक भसीन को भागीदारी सेल का चेयरमैन नियुक्त किया है। श्री लवली ने बताया कि भागीदारी सेल रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के साथ समन्वय स्थापित करके लोगों की समस्याओं को निपटारा करके दिल्लीवालों के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की दिल्ली में सरकार थी तब भागीदारी सेल का गठन इसी मकसद को पूरा करने के लिए किया गया था कि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर लोगों की जरूरतों और समस्याओं का हल निकाला जाऐ। उन्होंने कहा कि आज जब कांग्रेस सत्ता में नही है हम दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्तर पर भागीदारी सेल का गठन करके लोगों की समस्याओं को चिन्हित करके उनका निपटारा करने का प्रयास करेंगे।

श्री लवली ने घोषणा की कि लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस में एक वार रूम का गठन किया गया है जिसका चेयरमैन श्री राजेश गर्ग और को-चेयरमैन श्री राजीव शर्मा को बनाया गया है।

श्री अरविन्दर सिंह लवली ने बताया कि वार रुम मंडल अध्यक्षों और सेक्टर इंचार्ज की नियुक्ति कराने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश वार रूम के साथ जिला स्तर पर भी वार रूम का गठन किया जाऐगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर नीति निर्धारण तय करके संगठन को मजबूत बनाना चाहती है।

Partners: https://amunraitalia.com/ https://ninecasinoit.com/ https://librabetkazino.com/ https://verdecasinoitalia.com/ nine casino https://lemoncasino77.com/ f1 casino amunra stelario f1 casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments