Friday, October 16, 2026
Google search engine
HomeweatherWeather: अभी और गिरेगा पारा, दिल्लीवासी हो जाइए तैयार; राजधानी में सबसे...

Weather: अभी और गिरेगा पारा, दिल्लीवासी हो जाइए तैयार; राजधानी में सबसे सर्द रही गुरुवार की रात

उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही ठंडी हवा के कारण देश की राजधानी दिल्ली कांप रही है। आसपास के इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार की सुबह जनवरी में दूसरी बार सबसे ठंडी रही। वहीं, आज न्यूनतम तापमान में और गिरावट का अनुमान है।

Delhi Ncr Weather Forecast Update Today Drop in temperature of Delhi NCR

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जमीन से लेकर आसमान तक यातायात प्रभावित हो रहा है। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आते हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार की रात सबसे न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर से शाम तक आसमान साफ रहेगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। जाफरपुर सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ट्रेनों की रफ्तार हुई कम, विमानों पर भी असर
यात्रियों के लिए ठंड और कोहरे का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लंबी दूरी तय करने वाले यातायात के संसाधन कोहरे से प्रभावित हो रहे हैं। ट्रेनों की रफ्तार सुस्त है, साथ ही विमानों की उड़ान भी प्रभावित हो रही है। बृहस्पतिवार को 150 से अधिक ट्रेनें अपने तय समय पर संचालित नहीं हुईं तो 240 से अधिक विमान भी रनवे से 15 मिनट से 1 घंटे तक की देरी से आने-जाने के लिए मजबूर हुए। लगातार हो रही देरी से यात्रियों की परेशानी भी बढ़ी रही। हालांकि इस बार रेलवे और विमानन कंपनियों के मोबाइल पर मैसेज आने से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है।

मौसम विभाग ने 17 जनवरी तक सुबह कोहरा छाने का अनुमान जताया है। साथ ही संभावना जाहिर की है कि शनिवार से दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहने के कारण रात में पारा गिर सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments