Friday, April 17, 2026
Google search engine
HomeमनोरंजनRamayan: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके राम भक्तों के लिए खास...

Ramayan: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके राम भक्तों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी रामायण

Ram Mandir Ayodhya: Ramanand Sagar Ramayana will be shown in theaters on the day of Pran Pratishtha 22 Jan

अयोध्या में 22 जनवरी को ऐतिहासिक राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस खास मौके पर पूरा देश राममय है। देशभर में तैयारियां चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खास अवसर पर सिनेमाघर मालिकों की तरफ से भी दर्शकों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन सिनेमाघरों में रामानंद सागर का ‘रामायण’ धारावाहिक सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

रामभक्तों के लिए खास तैयारी
श्रीराम की नगरी अयोध्या एक ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। आयोजन अयोध्या में है, लेकिन पूरा देश इस उत्सव में शामिल हो रहा है। उस दिन घर-घर दिवाली मनाई जाएगी। श्रीराम के भक्तों के लिए ऐसे में सिनेमाघरों के मालिकों ने भी पूरा इंतजाम करने की तैयारी कर ली है। उस दिन रामायण के शो सिनेमाघरों में दिनभर दिखाए जाएंगे।

सिनेमाघरों में दिखाए जाएंगे शो
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट् के मुताबिक,  कुछ सूत्रों ने कहा है, ‘हम 22 जनवरी को दिनभर रामानंद सागर की ‘रामायण’ के एपिसोड की स्क्रीनिंग करेंगे’। हालांकि, ये अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है। बता दें कि रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर किया गया था। इसमें अरुण गोविल ने श्रीराम की भूमिका निभाई तो दीपिका चिखलिया माता सीता के रोल में दिखीं।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे ‘रामायण’ के सितारे
रामानंद सागर की रामायण का दूसरी बार दूरदर्शन पर प्रसारण कोविड 19 के चलते लगे लॉकडाउन के दौर में भी हुआ था। इस सीरियल को लेकर दर्शकों के बीच शुरू से अलग उत्साह रहा है। सीरियल के सभी पात्रों को भी दर्शक बेहद सम्मान देते हैं। अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी इस सीरियल में राम बने अरुण गोविल, सीता बनीं दीपिका और लक्ष्मण बने सुनील लहरी शामिल होंगे। तीनों सितारे फिलहाल अयोध्या में हैं

Partners: https://fr-uniquecasino.com/ casinozer nine casino https://legzo77.com/ https://lemoncasinode.com/ nine casino lemon casino apk download https://fr-casinozer.com/ lemon casino stelario
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments