Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनबेटे-बहू को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने पर खुशी से झूमीं नीतू, बोलीं- दोनों...

बेटे-बहू को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने पर खुशी से झूमीं नीतू, बोलीं- दोनों के लिए की गुप्त प्रार्थना

बेटे और बहू को अवॉर्ड मिलने से नीतू कपूर खुशी से झूम उठी हैं। अभिनेत्री ने हाल में सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर साझा कर बधाई दी।

Neetu Kapoor reveal she Secret Prayer for alia bhatt and ranbir kapoor Win award at filmfair award

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री निजी जिंदगी और प्रोफशनल लाइफ से जुड़ा अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। रविवार को 69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह हुआ, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। बेटे और बहू को अवॉर्ड मिलने से नीतू कपूर खुशी से झूम उठी हैं। अभिनेत्री ने हाल में सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर साझा कर बधाई दी। इसके अलावा नीतू ने बताया कि उन्होंने आलिया और रणबीर के लिए गुप्त प्रार्थना की थी।

पोस्ट साझा कर जाहिर की खुशी
नीतू कपूर ने आलिया और रणबीर को अवॉर्ड मिलने पर खुशी व्यक्त की। अभिनेत्री ने हाल ही में आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से आलिया और रणबीर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, मैंने वर्ष 2019 में गुप्त रूप से प्रार्थना की थी, जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को फिल्म ‘संजू’ और ‘राजी’ में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया था। ‘एनिमल’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए अवॉर्ड मिलने पर बधाई। मुझे आप दोनों पर बहुत गर्व है।’

आलिया और रणबीर को मिला अवॉर्ड 
69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हुआ था। दो दिवसीय समारोह का आगाज 27 जनवरी 2024 को हुआ। रविवार को मुख्य श्रेणी में पुरस्कारों का वितरण हुआ। फिल्मफेयर में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रणबीर कपूर को मिला। उन्हें फिल्म ‘एनिमल’ के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है। वहीं, फीमेल कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट को मिला है। आलिया भट्ट को अवॉर्ड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए दिया गया है।

रणबीर ने पत्नी आलिया पर लुटाया प्यार 
फिल्मफेयर अवॉर्ड इवेंट से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर से एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। दोनों स्टार्स अवॉर्ड मिलने के बाद एनिमल के गाने जमाल कुडू का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। आलिया और रणबीर ने अपने डांस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों ने लॉर्ड बॉबी की तरह सिर पर गिलास रखते हुए पैर हिलाए। वहीं, रणबीर आलिया के गाल पर किस भी करते नजर आए।

Partners: nine casino https://lemoncasino77.com/ lemon casino https://amunrafr.com/ wazamba casinozer fr lemon casino https://f1kasino.com/ verde casino https://verdecasinolt.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments