Saturday, October 24, 2026
Google search engine
Homedelhiदिल्ली में दर्दनाक हादसा: ट्रक और कार में आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर,...

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: ट्रक और कार में आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत और चार घायल

Badarpur Flyover Accident Today : हादसा बदरपुर फ्लाईओवर पर हुआ है। कार डिवाइडर तोड़ के दूसरे कैरेजवे पर पहुंच गई। ट्रक और कार में हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों ने दम तोड़ दिया। बाकी चार लोगों की हालत नाजुक है।

Delhi Road Accident: Truck And Car Collide On Badarpur Flyover News in Hindi

राजधानी दिल्ली के बदरपुर इलाके में देर रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीन अभी हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जबकि एक शख्स की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी घायल और मृतक फरीदाबाद में रिसेप्शन पार्टी अटेंड करके देर रात दिल्ली लौट रहे थे। उसी समय यह हादसा हुआ है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ ईस्ट राजेश देव ने बताया कि देर रात 12:48 पर पीसीआर कंट्रोल रूम को एक्सीडेंट की सूचना दी गई थी। बताया गया की कार और ट्रक में टक्कर हुई है। बदरपुर फ्लाई ओवर पर होंडा शोरूम के पास। पुलिस टीम पहुंची तो पूछताछ में पता चला कि यूपी नंबर की ऑल्टो कार फरीदाबाद की तरफ से दिल्ली आ रही थी। उसमें सवार लोग शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी अटेंड करने के बाद लौट रहे थे। कार में 7 लोग थे, बदरपुर फ्लाई ओवर पर ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ चली गई और उधर ट्रक से टकरा गई।

कार सवार सात लोग इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी को एम्स ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जिसमें तीन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चौथे की हालात सीरियस बनी हुई है। तीन का हालत में सुधार हो रहा है। मृतकों की पहचान राज, संजू और दिनेश के रूप में हुई है। घायलों की पहचान नीरज, अजीत, विशाल और अंशुल के रूप में हुई हैं यह सभी ओखला के संजय कॉलोनी के रहने वाले हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments