Thursday, October 15, 2026
Google search engine
Homeweatherदिल्ली में शनिवार से लू के आसार, पारा होगा 45 के पार;...

दिल्ली में शनिवार से लू के आसार, पारा होगा 45 के पार; मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज सतही हवा चलेंगी।

राजधानी में शनिवार से लू चलने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिन के समय तेज सतही गर्म हवा 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलेंगी। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज सतही हवा चलेंगी।

बुधवार को दोपहर में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान किया।अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा जिससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

तापमान 44 से 45 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है। नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंगेशपुर में 43.5, पूसा में 42.9, पीतमपुरा में 42.8, रिज में 42.4 व आया नगर में 42.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments