Monday, August 3, 2026
Google search engine
Homeदेशविमान की चपेट में आने से 36 फ्लेमिंगो की हुई मौत, मुंबई...

विमान की चपेट में आने से 36 फ्लेमिंगो की हुई मौत, मुंबई के कई इलाकों में मिले मरे हुए पक्षी

बताया जा रहा है कि मृत फ्लेमिंगो मुंबई के कई अलग-अलग इलाकों से बरामद किए गए। स्थानीय लोगों ने फोन करके इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग और अन्य टीमें मौके पर पहुंची और मृत फ्लेमिंगो को कब्जे में लिया।

36 Flamingos Found Dead In Mumbai, Hit By Incoming Emirates Flight

मुंबई के घाटकोपर में एमिरेट्स की एक फ्लाइट की चपेट में आने से कम से कम 36 फ्लेमिंगो की मौत हो गई। वहीं, विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया। एक वन्यजीव कल्याण समूह के सदस्य ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी।

मृत पक्षियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
‘रेस्किंग एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर’ (आरएडब्ल्यूडब्ल्यू) के संस्थापक और वन विभाग में मानद वन्यजीव वार्डन पवन शर्मा ने बताया कि घाटकोपर में कुछ स्थानों पर मृत पक्षी देखे जाने के बारे में कई लोगों के फोन आ रहे थे। उन्होंने बताया कि मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए मृत पक्षियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सोमवार रात की घटना

मुंबई आ रही एक एमिरेट्स फ्लाइट की टक्कर से 36 फ्लेमिंगो की मौत हो गई। ये घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। वहीं इस टक्कर के बाद कई मरे हुए फ्लेमिंगो घाटकोपर इलाके में मिले। वहीं इस टक्कर की वजह से विमान को भी काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि विमान ने एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली। फिलहाल, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वन अधिकारियों और एनिमल एक्टिविस्ट ने मरे हुए फ्लेमिंगो बर्ड्स को हटाया है।

Partners: lemon casino smokace nine casino f1 casino https://ninecasinoit.com/ stelario lemon casino unique casino https://lemoncasinode.com/ casinozer bookmaker
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments