Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजन'आलमजेब' को भंसाली ने दी थी दिल से अभिनय करने की सलाह,...

‘आलमजेब’ को भंसाली ने दी थी दिल से अभिनय करने की सलाह, ‘हीरामंडी’ के इस अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

शर्मिन सहगल ‘हीरामंडी’ में अपने अभिनय को लेकर खूब ट्रोल हो रही हैं। सीरीज में वह आलमजेब के किरदार में नजर आई हैं। अब जेसन शाह ने बताया है कि भंसाली ने भी उन्हें दिमाग की जगह दिल से एक्टिंग करने के लिए कहा था।

Heeramandi Actor Jason Shah On Sharmin Segal Acting Skills Said Sanjay Leela Bhansali Asked Her act from Heart

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। दर्शकों की तरफ से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। फिल्म के सभी कलाकारों के अभिनय प्रदर्शन की खूब सराहना हो रही है। मगर भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल की एक्टिंग लोगों को पसंद नहीं आई है। उन्होंने ‘हीरामंडी’ में आलमजेब की भूमिका निभाई। सीरीज के रिलीज होने के बाद से वह लगातार ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। हाल ही में इसे सीरीज में नजर आए अभिनेता जेसन शाह ने बात की है।

शर्मिन की अदाकारी पर क्या बोले जेसन

जेसन शाह ने एक बातचीत में कहा कि शर्मिन सहगल को ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में अपने प्रदर्शन में थोड़े और इमोशन्स लाने चाहिए थे। उन्होंने बताया कि शो के सेट पर भी भंसाली ने शर्मिन को दिल से अभिनय करने के लिए कहा था। जेसन ने कहा, मुझे लगता है कि अलग-अलग जगहों पर भावनाओं का स्तर अधिक बढ़ना चाहिए था। मुझे याद है कि संजय सर भी सेट पर शर्मिन और ताहा शाह से कहते थे कि यहां दिमाग से अभिनय मत करो। यहां दिल से काम करो।

Partners: https://ninecasinoit.com/ sportuna stelario https://ninekasyno.com/ amunra wazamba https://wazamba7777.com/ unique casino legzo lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments