Friday, October 16, 2026
Google search engine
HomeपंजाबPunjab newsनिर्वाचन आयोग ने जालंधर और लुधियाना के पुलिस कमिशनरों को चुनाव ड्यूटी...

निर्वाचन आयोग ने जालंधर और लुधियाना के पुलिस कमिशनरों को चुनाव ड्यूटी से हटा कर ग़ैर-चुनाव ड्यूटी पर किया तैनात

भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटा कर ग़ैर-चुनाव ड्यूटी पर तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये दफ़्तर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के प्रवक्ता ने बताया कि आई. पी. एस. स्वप्न शर्मा ( आर. आरः 2009), जो इस समय जालंधर के पुलिस कमिश्नर के तौर पर सेवा निभा रहे हैं और आई. पी. एस. कुलदीप चाहल ( आर. आरः 2009), जोकि इस समय पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर के तौर पर सेवा निभा रहे हैं, को उनके मौजूदा पदों से ट्रांसफर करके ग़ैर-चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

पंजाब के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में निर्वाचन आयोग ने दोनों अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटा कर ग़ैर-चुनाव ड्यूटी पर तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आयोग ने मुख्य सचिव को जालंधर और लुधियाना में तैनाती के लिए तीन योग्य अधिकारियों का पैनल मुहैया करवाने के लिए भी कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments