Sunday, October 25, 2026
Google search engine
Homedelhidelhiदिल्ली से वाराणसी जा रहे इंडिगो विमान में बम की खबर अफवाह...

दिल्ली से वाराणसी जा रहे इंडिगो विमान में बम की खबर अफवाह निकली, यात्रियों में मचा हड़कंप

दिल्ली से बनारस जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। फ्लाइट में बम होने की खबर मिलते ही सुरक्षाकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची है और जांच की जा रही है।

Bomb Threat on Indigo Flight from Delhi to Varanasi, All Passengers  evacuated

दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया। जांच के बाद पता चला कि बम की खबर अफवाह थी। लेकिन बम की सूचना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, आज सुबह पांच बजकर 35 बजे दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। क्यूआरटी मौके पर पहुंची है। सभी यात्रियों को आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। फ्लाइट का निरीक्षण किया गया।
बम की खबर निकली अफवाह
सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई2211 के शौचालय में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर बम लिखा हुआ था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की, लेकिन यह अफवाह निकली।बम की सूचना मिलते ही इमरजेंसी गेट से सभी को फ्लाइट से बाहर निकाला गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच की।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments