Tuesday, September 29, 2026
Google search engine
Homeताजा खबरकेदारनाथ में बड़ा हादसा : पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से 5...

केदारनाथ में बड़ा हादसा : पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्रियों का रेस्क्यू

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर मलबा आने से कई यात्री फंस गए। यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीमों ने करीब 1,500 यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से चीरबासा के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना मिली थी। पत्थरों की चपेट में आने से एटा, उत्तर प्रदेश निवासी पांच वर्षीय यश पुत्र रोहताश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने बच्चे के शव को पालकी के जरिए एमआरपी भैरव मंदिर, जंगलचट्टी पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि चीरबासा क्षेत्र में मलबा और पत्थर आने से केदारनाथ पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया था। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर तैनात रेस्क्यू टीमों ने तत्काल अभियान शुरू किया। देर रात तक यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कार्रवाई जारी रही। रातभर चले रेस्क्यू अभियान के दौरान करीब 1,500 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर मार्ग पार कराया गया। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मार्ग की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Partners: book of ra 10 deluxe casino ohne 1 € limit bet365 Casino NL sweet bonanza spiele gluepay casino auszahlung ohne verifizierung BC.Game Casino casino uden dansk licens online casino paypal bonuspelit
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments