Saturday, November 14, 2026
Google search engine
Homeदेशगांधी परिवार पर टिप्पणी कर फंसीं कंगना रनौत, शिमला में सोशल मीडिया...

गांधी परिवार पर टिप्पणी कर फंसीं कंगना रनौत, शिमला में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर FIR दर्ज

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शिमला में भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एफआईआर दर्ज की है। इन पोस्ट में गांधी परिवार को निशाना बनाया गया था। यह एफआईआर एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनके बयान “भड़काऊ” थे और उनसे सार्वजनिक शांति भंग होने का खतरा था।

यह मामला शुक्रवार को शिमला के रहने वाले रिटायर्ड कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया।

अपनी शिकायत में शर्मा ने बताया कि 10 नवंबर को कंगना रनौत ने अपने वेरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट से कई पोस्ट शेयर किए। इन पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेट संजय गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौतों को लेकर “बेहद भड़काऊ इशारे” किए गए थे।

शिकायतकर्ता ने कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में की गई टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई। आरोप है कि इन पोस्ट में सोनिया गांधी को एक “रहस्यमयी विदेशी नागरिक” के रूप में पेश किया गया था।

शर्मा के मुताबिक, इन पोस्ट में यह संकेत दिया गया था कि गांधी परिवार के सदस्यों की एक-एक करके हुई मौतों से पहले ही सोनिया गांधी इस परिवार में आ गई थीं, जिससे अंततः उनके लिए सरकार की ‘कमान’ संभालने का रास्ता साफ हो गया। इन पोस्ट में इस बात के साथ यह टिप्पणी भी जोड़ी गई थी, “कितना सुविधाजनक।”

शिकायत में संजय गांधी की मौत के बाद की घटनाओं को लेकर कंगना रनौत के उस दावे का भी जिक्र है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनकी पत्नी मेनका गांधी को पारिवारिक आवास से “बाहर निकाल” दिया गया था।

शर्मा ने तर्क दिया कि सोशल मीडिया पोस्ट राजनीतिक आलोचना के दायरे से बाहर थे और इनका मकसद जानबूझकर “भड़काऊ” बातें फैलाना था। उन्होंने कहा कि इस तरह की सामग्री से जनता में आक्रोश फैल सकता है, शांति भंग हो सकती है और अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी पैदा हो सकती है।

शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि इन पोस्ट में भ्रामक जानकारी दी गई थी। एफआआईर दर्ज होने के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने भाजपा सांसद पर लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में किए गए दावों की जांच चल रही छानबीन का ही हिस्सा है।

यह मामला तब सामने आया है जब इसी हफ्ते कंगना रनौत ने सोनिया गांधी के भारतीय नागरिकता लेने के समय पर सवाल उठाए थे। उन्होंने सोनिया गांधी की शादी और 1983 में भारतीय नागरिक बनने के उनके फैसले की ओर इशारा करते हुए उन पर कई आरोप लगाए। एक इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने ‘रहस्यमयी विदेशी नागरिक’ सोनिया गांधी के राजनीतिक उत्थान पर सवाल खड़े किए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments