Saturday, October 17, 2026
Google search engine
Homepunjabतलाशी अभ्यान- दूसरा दिन: पंजाब पुलिस ने राज्य भर के रेलवे स्टेशनों,...

तलाशी अभ्यान- दूसरा दिन: पंजाब पुलिस ने राज्य भर के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर की चौकिंग

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशे और समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के हिस्से के तौर पर, पंजाब पुलिस ने सोमवार को सभी रेलवे स्टेशनों/ बस अड्डों और उनके आसपास विशेष घेराबन्दी और तलाशी (कासो) अभ्यान चलाया। राज्य में इस विशेष तलाशी अभ्यान का आज दूसरा दिन था।

यह अभ्यान डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर सभी 28 पुलिस जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक ही समय चलाया गया, जिसके अंतर्गत पुलिस टीमों ने सूँघने वाले कुत्तों की सहायता के साथ रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली।

स्पैशल डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (स्पैशल डीजीपी) लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला, जो निजी तौर पर इस राज्य स्तरीय कार्यवाही की निगरानी कर रहे थे, ने कहा कि सभी रेंज अफसरों, सीपीज़/ एसएसपीज़ को निजी तौर पर उक्त आपरेशन की निगरानी करने और गज़टिड रैंक के अधिकारी की निगरानी अधीन हरेक रेलवे स्टेशन /बस अड्डों पर कम से कम दो पुलिस टीमें तैनात करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा, ‘हम सभी पुलिस मुलाजिमों को सख़्ती के साथ हिदायत की थी कि वह इस कार्यवाही के दौरान हर व्यक्ति के साथ दोस्ताना ढंग और विनम्रता के साथ पेश आएं।’’

उन्होंने कहा कि राज्य के अलग- अलग रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर शक्की व्यक्तियों की खोज करने के लिए राज्य भर में 2500 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 350 से अधिक पुलिस टीमें तैनात की गई थीं जिससे लोगों की कम से कम असुविधा को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य के 106 रेलवे स्टेशनों और 178 बस अड्डों पर किये गए इस ऑपरेशन के दौरान 2841 व्यक्तियों की तलाशी ली गई।

ज़िक्रयोग्य है कि पुलिस टीमों ने ऑपरेशन के दौरान रेलवे स्टेशनों की पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों और चार पहिया वाहनों की भी चौकिंग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments