Monday, June 1, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजन'पुष्पा 2' से भिड़ेगी 'गेम चेंजर'! बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन का...

‘पुष्पा 2’ से भिड़ेगी ‘गेम चेंजर’! बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन का खेल पलट देंगे राम चरण?

ram charan film game changer to clash with allu arjun rashmika movie pushpa 2 the rule in December reports

साउथ की कई बड़े सितारों की धमाकेदार फिल्में कतार से रिलीज होने के लिए तैयार हैं, ऐसे में उनके बॉक्स ऑफिस पर टकराव की संभावनाएं बन रही हैं। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई फिल्में रिलीज होनी थीं, जिसमें से अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ भी एक थी। हालांकि, शूटिंग में हुई देरी के चलते निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया। पहले 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने वाली ‘पुष्पा 2’ अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ से भिड़ने वाली थी, लेकिन दोनों ही फिल्मों की रिलीज की तारीख को बदल दिया गया। ‘पुष्पा 2’ की रिलीज की तारीख भले ही बदली हो, लेकिन अभी भी यह फिल्म तय रिलीज डेट पर बाकी कई फिल्मों से भिड़ेगी, जिसमें से एक साउथ सुपरस्टार राम चरण की ‘गेम चेंजर’ भी होगी।

ram charan film game changer to clash with allu arjun rashmika movie pushpa 2 the rule in December reports

यह प्रशंसकों के लिए किसी झटके से कम नहीं है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ इस साल के अंत में 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। वहीं, राम चरण की ‘गेम चेंजर’ की रिलीज की तारीख का खुलासा होना बाकी है। प्रशंसक कई महीनों से फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अपडेट मांग रहे हैं, लेकिन फिल्म की शूटिंग में हो रही देरी और बढ़ते बजट के कारण फिल्म को रिलीज करने की योजना का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। वहीं अब खबर आ रही है कि ‘गेम चेंजर’ अब ‘पुष्पा 2’ से आमना-सामना कर सकती है।

राम चरण की मुख्य भूमिका वाली और शंकर द्वारा निर्देशित गेम चेंजर की शूटिंग पहले से ही चल रही है। यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म क्रिसमस के अवसर पर नजर गड़ाए हुए है। गेम चेंजर को पहले ही कई बार स्थगित किया जा चुका है और कई बार शूटिंग भी रोकी गई है, इसलिए, दिल राजू इस साल फिल्म को रिलीज करने के लिए उत्सुक हैं। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब अल्लू अर्जुन और राम चरण बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे से भिड़ेंगे। इससे पहले खबर आई थी कि ‘पुष्पा 2’ बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ से भी टकरा सकती है।

ram charan film game changer to clash with allu arjun rashmika movie pushpa 2 the rule in December reports

वहीं बात करें ‘पुष्पा 2: द रूल’ के बारे में तो अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म की कहानी निर्देशक सुकुमार और श्रीकांत विसा द्वारा लिखी गई है। फिल्म में संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता देवी श्री प्रसाद ने दिया है। चर्चा है कि फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु का भी कैमियो देखने को मिल सकता है। यह फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ की अगली कड़ी है और दूसरी किस्त में पुष्पराज और भंवर सिंह शेखावत के बीच टकराव देखने को मिलेगा। यह फिल्म 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी।

वहीं बात करें ‘गेम चेंजर’ की तो शंकर द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें राम चरण दो भूमिकाओं में हैं। राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले इस फिल्म को दिल राजू ने निर्मित किया है। ‘गेम चेंजर’ की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। शमीर मुहम्मद द्वारा संपादन और तिररू द्वारा छायांकन किया गया है। फिल्म में एस थमन द्वारा संगीत दिया गया है।

Partners: casino uden licens parhaat kasinobonukset 2024 1xBet Casino JackTop Casino sweet bonanza casino spela utan spelpaus trustly casino ohne 1€ limit euteller kotiutus nettikasinot malta online casinos ohne lizenz
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments