Sunday, October 25, 2026
Google search engine
Homedelhiदिल्ली एनसीआर में बदलने वाला है मौसम, तेज हवा के साथ कुछ...

दिल्ली एनसीआर में बदलने वाला है मौसम, तेज हवा के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग ने कुछ देर बाद दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही तेज हवा भी चल सकती है। बुधवार दोपहर से ही बादलों की लुकाछिपी जारी है।

41,502 Beautiful Cloudy Day Rainy Royalty-Free Images, Stock Photos &  Pictures | Shutterstock

प्रचंड गर्मी ने दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में कोहराम मचा रखा है। मौसम विभाग ने बुधवार को अगले दो घंटे में मौसम बदलने की संभावना जताई है। ताजा अपडेट के अनुसार, नई दिल्ली के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो घंटों में दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। वहीं एनसीआर में नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ के अलावा सिकंदराबाद, बुलंदशहर, शिकारपुर, खुर्जा आदि जगहों पर भी बौछार पड़ने के साथ ही तेज हवा चल सकती है। जिससे तपती गर्मी की मार झेल रहे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

राजधानी में 12 साल बाद ऐसी गर्म रात

दिल्ली में मंगलवार को 12 साल की सबसे गर्म रात रही और न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। मौसम कार्यालय ने कहा कि शहर में पिछली सबसे गर्म रात जून 2012 में दर्ज की गई थी जब न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मंगलवार को दिल्ली में इस सीजन की सबसे गर्म रात 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments