Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा जेलों का दौरा महिला कैदियों के जीवन...

पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा जेलों का दौरा महिला कैदियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा- राज लाली गिल

महिला कैदियों के जीवन में सुधार लाने के उद्धेश्य से पंजाब राज्य महिला आयोग की चेअरपर्सन राज लाली गिल ने मंगलवार को जि़ला रूपनगर की जेल का दौरा किया। यह पहलकदमी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से सूबे भर में औरतों के कल्याण के प्रति दृढ़ वचनबद्धता को दर्शाती है।

अपने दौरे दौरान चेअरपर्सन राज लाली गिल ने महिला कैदियों के लिए ज़रूरी सुविधांए प्रदान करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने महिला कैदियों को आ रही मुश्किलों संबंधी ध्यान से सुना और उनके जल्दी हल करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य महिला कमीशन महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उनको समाज में बनता मान- सम्मान दिलाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है।

संस्कृतिक समागम के दौरान महिला कैदियों को संबोधन करते हुए चेअरपर्सन राज लाली गिल ने उनको कानूनी, मैडीकल और शैक्षणिक सहायता प्रदान करने के लिए कमीशन के प्रयासों संबंधी जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि हम आपकी चुनौतियों से निपटने और आपके द्वारा अपनी जि़ंदगी को नये सिरे से शुरुआत करने में आपकी मदद के लिए हर समय उपस्थित हैं।

चेअरपर्सन राज लाली गिल ने अलग-अलग मुश्किलों के बावजूद महिला कैदियों की सकारात्मक सोच की सराहना की।

Partners: lemon casino czy legalne nine. casino nine casino https://lemoncasino77.com/ https://lemoncasino77.com/ lemon casino https://lemoncasinode.com/ verde casino https://legzo77.com/ legzo
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments