Monday, June 1, 2026
Google search engine
Homepunjabखुद को CIA स्टाफ का मुलाजिम बता करता था वसूली, 2 साथी...

खुद को CIA स्टाफ का मुलाजिम बता करता था वसूली, 2 साथी भी पकड़े

नकली पुलिस कर्मचारी बनकर लोगों को डरा धमाककर उनसे रुपए वसूलने वाले तीन आरोपियों को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

fake police man arrest in jalandhar
पंजाब के जालंधर देहात के थाना शाहकोट पुलिस ने नकली पुलिस अधिकारी बनकर पैसे ऐंठने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी जालंधर (ग्रामीण) डॉ. अंकुर गुप्ता, दिशा निर्देशों पर डीएसपी शाहकोट अमनदीप सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अमन सैनी ने कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारी बनकर रंगदारी वसूलने वालों गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान राजा निवासी कपूरथला, दविंदर सिंह निवासी ढुड्डीवाल थाना सदर कपूरथला और हरजिंदर सिंह निवासी टिब्बा थाना तलवंडी चौधरी कपूरथला के तौर पर हुई है। आरोपी राजा सिंह पहले पुलिस विभाग में थानेदार रह चुका है। वह कपूरथला में बतौर थानेदार तैनात था, लेकिन विभाग किसी मामले में उसे बर्खास्त कर चुका है। आरोपी के खिलाफ खिलाफ पहले भी नकली पुलिस वाला बनकर लोगों से पैसे ठगने के तीन मामले दर्ज हैं।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमन सैनी ने बताया कि बीते दिन नवनीत अरोड़ा उर्फ नीतन निवासी ट्रक यूनियन सैदपुर झिरी थाना शाहकोट पुलिस को शिकायत दी थी। नवनीत दाना मंडी से छान खरीदने का काम करता है। बुधवार शाम करीब चार बजे वह घर बाजार गया था। उसके घर के पास एक चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी (सीएच-01-एवाई-5234) खड़ी थी। गाड़ी से तीन लोग बाहर निकले और उन्होंने नवनीत को घेर लिया। तीनों कहने लगे कि वे सीआईए स्टाफ कपूरथला के मुलाजिम हैं। आरोपियों ने कहा कि हमें पता चला है कि तेरे घर पर गलत काम हो रहा है। इसलिए हम छापा मारने आए हैं।
तीनों ने नवनीत को पकड़ कर उसे गाड़ी में बैठने के लिए कहा। वहीं, आरोपियों ने कहा कि हम तुझे तभी छोड़ेंगे जब तू 50 हजार रुपये देगा। नवनीत अरोड़ा ने अपनी जान बचाने के लिए जेब से 4,000 रुपये निकाल कर उन्हें दे दिए। इस पर आरोपियों ने कहा कि इतने पैसे से बात नहीं बनेगी। इसके बाद नवनीत ने घर से आठ हजार रुपये लाए और आरोपियों को दिए। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वे उसपर झूठा पर्चा दर्ज कर देंगे।  नवनीत ने हिम्मत जुटाकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने राजा सिंह, दविंदर सिंह और हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर नवनीत से ठगे गए 12 हजार रुपए और गाड़ी भी बरामद की है। 
Partners: lemon casino amunra lemon casino https://lemoncasino77.com/ https://lemoncasinomagyar.com/ nine casino amunra https://ninekasyno.com/ https://wazamba7777.com/ verde casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments