Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब पुलिस ने सरहद पार नशे की तस्करी के नैटवर्क का किया...

पंजाब पुलिस ने सरहद पार नशे की तस्करी के नैटवर्क का किया पर्दाफाश; 5 किलो हेरोइन सहित एक काबू

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों पर नशे विरुद्ध शुरु किए अभियान दौरान अमृतसर कमिशनरेट पुलिस ने खेमकरन के लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा को 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ़्तार करके सरहद पार नशीले पदार्थों की तस्करी के नैटवर्क का पर्दाफाश किया है।

यह सम्बन्धित जानकारी देते हुए डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहाँ बताया कि हेरोइन की खेप बरामद करने के इलावा, पुलिस टीमों ने दोषी का सपलैंडर मोटरसाईकल भी ज़ब्त किया है, जिस पर वह सवार था।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मुलजिम लखविंदर लक्खा पाकिस्तान अधारित नशा तस्कर अली के सीधे संपर्क में था और नशा तस्करी करता था। उन्होंने आगे बताया कि पाकिस्तान से नशीले पदार्थों की खेप मंगवाने के लिए ड्रोन का प्रयोग किया जा रहा था।

डीजीपी ने कहा कि नए अपराधिक कानूनों के उपबंधों अनुसार गज़टिड अधिकारी की मौजूदगी में पूरी तलाशी और बरामदगी की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगले- पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

आप्रेशन के विवरन सांझा करते पुलिस कमिश्नर ( सीपी) अमृतसर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस टीमों को ठोस सूचना मिली थी कि नशा तस्कर लखविंदर लक्खा ने नशीले पदार्थों की खेप हासिल की है और इसको खेमकरन से अमृतसर डिलीवर करने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए एडीसीपी सीटी- 2 अभिमन्यु राणा के नेतृत्व में सीआईए- 2 की पुलिस टीमों ने जाल बिछा कर मुलजिम को खेमकरन के इलाके से सफलतापूर्वक काबू कर लिया। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धित आगे वाली जांच जारी है।

इस सम्बन्धित एक मामला अमृतसर के थाना इस्लामाबाद में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21सी, 23 और 25 के अंतर्गत एफ. आई. आर. 130 तिथि 01/ 07/ 2024 दर्ज है।

Partners: https://lemoncasino77.com/ legzo librabet https://wazamba7777.com/ amunra lemon casino https://lemoncasino77.com/ smokace lemon casino lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments