Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homepunjabलोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यों की प्रगति...

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यों की प्रगति की समीक्षा

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहां राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के चल रहे कार्यों की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण, मौजूदा सड़कों के नवीनीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यों को समय पर पूरा करने और इन कार्यों की गुणवत्ता के महत्व पर जोर दिया।

कैबिनेट मंत्री ने पीडब्लूडी, एम.ओ.आर.टी.एच और एन.एच.ए.आई अधिकारियों को महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करने, आम लोगों की शिकायतों के निवारण को प्राथमिकता देने और स्थानीय अधिकारियों के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान राजमार्ग संबंधी परियोजनाओं को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

स. हरभजन सिंह ईटीओ ने राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सड़क कनेक्टिविटी में सुधार के प्रति मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

बैठक में अन्य के अलावा लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री प्रियांक भारती, लोक निर्माण विभाग (बी.एंड आर.) के मुख्य अभियंता स. जे. एस. तुंग, एम.ओ.आर.टी.एच और एन.एच.ए.आई के प्रतिनिधि और लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Partners: https://lemoncasinomagyar.com/ casinoly https://ninecasinoceske.com/ verde casino nine casino casinozer nine casino smokace amunra lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments