Friday, April 17, 2026
Google search engine
HomepunjabJalandhar West By Poll Result: बरकरार रही परंपरा, जालंधर वेस्ट उपचुनाव में...

Jalandhar West By Poll Result: बरकरार रही परंपरा, जालंधर वेस्ट उपचुनाव में सत्ताधारी आप की बड़ी जीत

जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव पर 10 जुलाई को मतदान हुुआ था। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को मैदान में उतारा था। उन्होंने भाजपा के शीतल अंगुराल को मात दी। वहीं कांग्रेस की सुरिंदर कौर तीसरे स्थान पर रहीं।Jalandhar West By-election Result 2024: जालंधर पश्चिम सीजालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने जीत लिया है। उपचुनाव में चल रही परंपरा इस बार भी बरकरार रही और सत्तापक्ष के हाथ ही जीत की चाबी लगी।

मोहिंदर भगत ने पहले राउंड से ही बढ़त बनाए रखी। मतगणना 13 राउंड में पूरी हुई। हर राउंड में मोहिंदर भगत की लीड बढ़ती गई और उन्होंने 37325 मतों से चुनाव जीत लिया।

भाजपा के शीतल अंगुराल सात राउंड में तीसरे नंबर पर रहे। आठवें राउंड में वे दूसरे नंबर पर आए लेकिन आम आदमी पार्टी की लीड नहीं तोड़ सके। वहीं कांग्रेस की सुरिंदर कौर भी किसी राउंड में बढ़त नहीं बना पाई।

उपचुनाव में आप की जीत पर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मैं जालंधर पश्चिम के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे इस सीट को बड़े अंतर से बरकरार रखने का भरोसा है। लोग आप के साथ हैं। हम पंजाब के लोगों के लिए और उनके पक्ष में काम कर रहे हैं… कांग्रेस ने 1975 में आपातकाल लगाकर बहुत बड़ी गलती की थी। उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी। अब भाजपा को संविधान बदलने के अपने प्रयासों की कीमत चुकानी पड़ेगी।
उपचुनाव में जीत पर सीएम भगवंत मान ने दी बधाई
जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत सीएम भगवंत मान ने बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा-शानदार जीत पर सभी को बधाई… बड़ी बढ़त के साथ मिली जीत दर्शाती है कि पूरे पंजाब में लोग हमारी सरकार के काम से बहुत खुश हैं… उपचुनाव के दौरान किए गए वादे के अनुसार हम जालंधर पश्चिम को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे… मोहिंदर भगत को बधाई।

जो आप को धोखा देगा उसका राजनीतिक करियर खत्म होगा-संजय सिंह

उपचुनाव में जीत पर आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को वरदान मिला है कि जो भी आम आदमी पार्टी को धोखा देगा, जनता उसे चुनाव में बुरी तरह हराएगी और उसका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। जो भी आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होगा, उसका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा… आम आदमी पार्टी एक परिवार है, सभी को एक साथ रहना चाहिए। संकट के समय हमें एक साथ रहना चाहिए, हम बड़ी से बड़ी लड़ाई भी जीतेंगे… मैं पंजाब के मुख्यमंत्री और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बड़ी जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं।

Partners: f1 casino https://lemoncasino77.com/ smokace selfoon lemon casino win unique casino en ligne https://amunraitalia.com/ https://lemoncasino77.com/ https://ninecasinoit.com/ posido amunra casino online
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments