Wednesday, June 10, 2026
Google search engine
Homepunjabप्रदेश के 07 स्कूलों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के नाम...

प्रदेश के 07 स्कूलों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के नाम पर रखे: हरजोत सिंह बैंस

Punjab Govt to recover Rs 1,000 crore from mining contractors: Mining  Minister Harjot Singh Bains : The Tribune Indiaमुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों को सम्मान देने और आने वाली पीढ़ियों को इन शख्सियतों से अवगत कराने के लिए राज्य के 07 सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों के नाम पर रखने का फैसला किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों के नाम बदलने का फैसला किया था, जिसके तहत अब 07 सरकारी स्कूलों के नाम बदल दिए गए हैं।

स. बैंस ने कहा कि मुख्य मंत्री स.भगवंत सिंह मान की इच्छा के मुताबिक सरकारी स्कूलों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों के नाम पर रखे जा रहे हैं ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां भी इन शख्सियतों की कुर्बानियों से वाकिफ हो सकें।

शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि जिन सरकारी स्कूलों का नाम बदला गया है, उनमें बरनाला जिले के सरकारी प्राइमरी स्कूल छन्ना गुलाब सिंह का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्रामी दरबारा सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल छन्ना गुलाब सिंह और सरकारी प्राइमरी स्कूल जुमला मालकान का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्रामी लाभ सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल जुमला मालकान रखने का निर्णय लिया गया है।

इसी तरह मानसा जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरे का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्रामी सेवा सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरे और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) बुढलाडा का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्रामी शाम सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) बुढलाडा करने का फैसला किया गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि लुधियाना जिले के सरकारी (कन्या) सीनियर सेकेंडरी स्कूल सवद्दी कलां का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्रामी बीर सिंह सरकारी (कन्या) सीनियर सेकेंडरी स्कूल सवद्दी कलां व सरकारी प्राइमरी स्कूल झोरड़ा का नाम बदलकर शहीद ए.एस.आई गुरमुख सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल झोरड़ा रखने का फैसला किया गया है।

हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि स्कूल ऑफ एमिनेंस मोरिंडा
का नाम बदलकर शहीद सूबेदार मेवा सिंह स्कूल ऑफ एमिनेंस मोरिंडा रखने का फैसला किया गया है।

Partners: nine casino nine casino casinoly lemon casino nine casino https://wazamba7777.com/ https://legzo77.com/ https://ninecasinoit.com/ nine casino legzo casino free spins
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments