Friday, April 17, 2026
Google search engine
HomepunjabIIM कैंपस में नंगी तलवार लेकर घुसा निहंग, छात्रों को दी हाथ...

IIM कैंपस में नंगी तलवार लेकर घुसा निहंग, छात्रों को दी हाथ काटने की धमकी; सुरक्षाकर्मी से मारपीट

अमृतसर आईआईएम कैंपस में निहंग द्वारा दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। निहंग ने कैंपस में छात्रों को कहा कि यहां सिगरेट पी तो वह उनके हाथ काट देगा।

Nihang entered Amritsar IIM campus with naked sword, threatened to chop off hands of students

एक निहंग ने आईआईएम अमृतसर के छात्रों और स्टाफ सदस्यों को उनके हाथ काट देने की धमकी दी है। निहंग आईआईएम के कैंपस में शनिवार देर शाम घुस आया और कहा कि कैंपस के छात्र सिगरेट पीते है अगर छात्रों ने यहां सिगरेट पी तो वह उनके हाथ काट देगा। इस को लेकर कैंपस में दहशत का माहौल है।

निहंग की ओर से आईआईएम के सुरक्षा कर्मी के साथ भी मारपीट की गई। बाद में जब छात्र अपनी बस में बैठ कर जाने लगे तो निहंग बस में घुस आया और वहां भी उनको धमकियां देने लगा। इस सारे घटनाक्रम की कुछ छात्रों ने वीडियो बना ली और निहंग द्वारा मचाए गए उत्पाद की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई।

छात्रों ने इस मामले को लेकर पुलिस और अधिकारियों से अपनी सुरक्षा की मांग की है। उधर संस्था के छात्र कल्याण कंसल्टेंट तारिक मंडल ने कहा कि मामला छात्रों ने अधिकारियों के ध्यान में लाया है। कैंपस में सुरक्षा को बढ़ाया गया है।

 

Partners: lemon casino sportuna f1 casino casinoly amunra https://wazambaitalia.com/ f1 casino https://winnerz-se.com/ https://fr-uniquecasino.com/ nine casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments