Sunday, October 25, 2026
Google search engine
Homepunjabरेलवे स्टेशन से दो इंटर-स्टेट हथियार तस्कर गिरफ्तार, जेल से मिले ऑर्डर...

रेलवे स्टेशन से दो इंटर-स्टेट हथियार तस्कर गिरफ्तार, जेल से मिले ऑर्डर की डिलीवरी करने पहुंचे थे

आरोपियों से छह देशी पिस्टल और छह गोलियां बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपी तरनतारन के रहने वाले हैं। दोनों आतंकी लखबीर लंडा के गुर्गे हैं।

Amritsar State Special Operations Cell arrested two inter-state arms smugglers

अमृतसर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने दो इंटर स्टेट हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को हथियारों की खेप के साथ अमृतसर रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया है।

आरोपियों से छह देशी पिस्टल और छह गोलियां बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपी तरनतारन के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान सिंह सुमितपाल निवासी गांव ओठिया और अर्शदीप निवासी गांव छब्बा के रूप में हुई है। दोनों आतंकी लखबीर लंडा के गुर्गे हैं।

एसएसओसी की ओर से केंद्रीय गुप्तचर एजेसियों से मिली इनपुर के आधार पर अमृतसर में नाकाबंदी का जाला बिछा कर आरोपियों को रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने वाले रास्ते के पास रविवार दिन रात दबोच लिया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जेल में बैठे गैंगस्टरों के ऑर्डर पर अमृतसर में हथियारों की खेप सप्लाई करने के लिए आए थे। इन तस्करों के लिंक विदेशों में बैठे गैंगस्टरों के साथ भी जुड़े हुए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments