Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homepunjabसूफी गायक नूरां सिस्टर्स पर हमला, देर रात कार्यक्रम से लौटते समय...

सूफी गायक नूरां सिस्टर्स पर हमला, देर रात कार्यक्रम से लौटते समय बाइक सवारों ने की वारदात

ज्योति नूरां और सुलताना नूरां सूफी गायक हैं और नूरां सिस्टर्स के नाम से प्रसिद्ध हैं। देर रात कार्यक्रम से लौटने के दौरान बाइक सवारों ने उनका पीछा किया और एक जगह कार की रफ्तार कम होते ही हमला कर दिया।

Sufi singers Nooran Sisters have been attacked in Jalandhar

जालंधर में सूफी गायक नूरां सिस्टर्स पर हमला हुआ है। देर रात नूरां सिस्टर्स वडाला चौक के पास किसी प्रोग्राम से लौट रही थीं। गुरु नानक चौक के पास बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे है। आरोप है कि नूरां सिस्टर जब देर रात प्रोग्राम से लौट रही थीं तो उन्हें नहीं पता था कि बाइक सवार युवक उनके पीछे लगे हुए हैं। उन्होंने जब गुरु नानक मिशन चौक के पास गाड़ी धीरे की तो बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस वडाला चौक से गुरु नानक मिशन चौक तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

 

Partners: wazamba stelario https://lemoncasino77.com/ https://sportunagreek.com/ lemon casino legzo amunra verde casino lemon casino https://sportunagreek.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments