Monday, July 27, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब आज बंद, सफाईकर्मियों पर लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज का...

पंजाब आज बंद, सफाईकर्मियों पर लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन, जालंधर के स्कूलों में छुट्‌टी

 बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में विभिन्न वाल्मीकि संगठनों ने सोमवार को पंजाब बंद का आह्वान किया है। बंद के मद्देनजर जालंधर समेत कई शहरों में एहतियाती कदम उठाए गए हैं। जालंधर के कई निजी स्कूलों ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवकाश घोषित कर दिया है और ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है।

जालंधर के एमजीएन पब्लिक स्कूल, सेठ हुक्मचंद स्कूल, इनोसेंट हार्ट स्कूल और शिव ज्योति पब्लिक स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थानों ने अभिभावकों को स्कूल बंद रहने की सूचना भेजी। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था की गई।

वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और आम जनता से बंद का समर्थन करने की अपील की है। बंद के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान और सार्वजनिक परिवहन प्रभावित होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी प्रमुख व्यापारी संगठन ने आधिकारिक रूप से बंद के समर्थन की घोषणा नहीं की थी।

गौरतलब है कि 22 जुलाई को बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। घटना के बाद पंजाब सरकार ने संबंधित क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को निलंबित कर दिया, लेकिन वाल्मीकि संगठनों का कहना है कि केवल निलंबन पर्याप्त नहीं है।

समाज की ओर से सरकार के समक्ष दो प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पहली, पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए और दूसरी, निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करने वाले जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए पीड़ित सफाई कर्मचारियों को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।

इस बीच, बंद के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन और रैलियों की तैयारी की गई है। आयोजकों ने सभी समर्थकों से अपील की है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाए तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Partners: mikä on trustly online casino mit mga lizenz paypal casino suomi kasinot malta games stock pikakasino parhaat pelit casino skrill slot libri gratis casino online danmark zimpler slots sites
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments