Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homepunjabवातावरण को संतुलित रखने के लिए मनुष्य को अब विशेष प्रयास करने...

वातावरण को संतुलित रखने के लिए मनुष्य को अब विशेष प्रयास करने ही पड़ेंगे: स्पीकर संधवां

पंजाब विधान सभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा है कि प्राकृतिक जीवन जीने के लिए मनुष्य को संतुलित वातावरण की बेहद ज़रूरत है इसके लिए मानव को अब विशेष प्रयास करने ही पड़ेंगे।

आज यहाँ पंजाब विधान सभा में एक पौधा लगा कर वातावरण बचाने संबंधी विशेष अभियान की शुरुआत करते हुए स.संधवां ने कहा कि इस अभियान दौरान विधान सभा के अधिकारित क्षेत्र में 2000 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को कम से-कम एक पौधा लगाने की सलाह देते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य राज्य के लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है।

स्पीकर ने कहा कि वृक्षों की कटाई से वन क्षेत्रफल लगातार कम हो रहा है, जिस कारण वातावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। इस लिए धरती माँ को सेहतमंद, प्रदूषण रहित और हरा-भरा रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी संभाल करनी बहुत ज़रूरी है।

स. संधवां ने राज्य के लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोक हित में अधिक से अधिक पौधे लगा कर वातावरण को संतुलित करने में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि अब जब पूरी दुनिया वातावरण प्रति चिंतित है और वातावरण बदलाव संबंधी चर्चा कर रही है तो प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि वह वातावरण प्रति जागरूक हो और वातावरण की संभाल में अपना बनता योगदान दे।

स. संधवां ने पंजाब में वन क्षेत्रफल बढ़ाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए अलग- अलग समाज सेवी संस्थाओं, सामाजिक एंव धार्मिक संस्थाओं, इकाईयों एंव यूथ क्लबों एंव दूसरे संस्थानों को अधिक से अधिक पौधे लगा कर मानवता के कल्याण वाले इस काम में शामिल होने की अपील भी की।

इस पौधारोपण अभियान में अन्य लोगों के अलावा डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रोड़ी, विधायक, विधानसभा सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

Partners: amunra lemon casino legzo nine casino https://lemoncasino77.com/ stelario amunra lemon casino unique casino https://wazambaitalia.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments