Friday, April 17, 2026
Google search engine
HomeSportsएथलेटिक्स में सबसे बड़ा दल भेजेगा भारत; इतने एथलीट लेंगे हिस्सा, नीरज...

एथलेटिक्स में सबसे बड़ा दल भेजेगा भारत; इतने एथलीट लेंगे हिस्सा, नीरज सहित ये होंगे दावेदार

टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था और एक बार फिर उनसे इस प्रदर्शन को दोहराने की आस रहेगी।

टोक्यो ओलंपिक में अब कुछ ही दिन शेष हैं और नीरज चोपड़ा की अगुआई में भारतीय एथलेटिक्स दल इन खेलों में अपना दम दिखाने के लिए तैयार है। भारत के इस बार कुल 29 एथलीट ओलंपिक में जाएंगे जो भारत का इन खेलों के इतिहास में एथलेटिक्स का सबसे बड़ा दल है। टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था और एक बार फिर उनसे इस प्रदर्शन को दोहराने की आस रहेगी।

पुरुष रिले टीम से आस 
नीरज के अलावा पुरुषों की चार गुणा चार सौ मीटर रिले टीम से अच्छे प्रदर्शन की आस है। विश्व चैंपियनशिप में रिले टीम पांचवे स्थान पर रही और एशियाई कीर्तिमान भी बनाया। विश्व चैंपियनशिप में दौड़ने वाले राजेश रमेश की टीम में वापसी हुई है। अगर टीम ओलंपिक के फाइनल में पहुंची तो भी बड़ी उपलब्धि होगी।
साबले-पारुल पर 3000 मीटर में होंगी निगाहें
एशियाड चैंपियन अविनाश साबले ने तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में 8.09.91 मिनट के साथ नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया। उनकी विश्व रैंकिंग 13 है। साबले के लिए फाइनल में पहुंचना बड़ी उपलब्धि होगी। यूपी की पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर में भाग ले रही हैं। उनके स्टीपलचेज फाइनल में पहुंचने की उम्मीद है।
महिलाओं से बेहतर प्रदर्शन की रहेगी उम्मीद
एथलेटिक्स में इस बार महिलाओं से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। टोक्यो ओलंपिक में डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर फाइनल में पहुंची थी, लेकिन पदक से चूक गई थीं। इस बार भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी, पैदलचाल एथलीट पारुल और प्रियंका और चार गुणा 400 मीटर रिले की एथलीट प्राची से ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन की आस है।
पेरिस में भाग लेने वाला एथलेटिक्स दल इस प्रकार है… 
पुरुष : अविनाश साबले (3000 मीटर स्टीपलचेज), नीरज चोपड़ा, किशोर जेना (भाला फेंक), तेजिंदर पाल तूर (शॉटपुट), प्रवीण चित्रावेल, अबुबाकर (ट्रिपल जंप), सर्वेश कुशारे (ऊंची कूद), अक्शदीप, विकास सिंह, परमजीत सिंह (20 किलोमीटर पैदल चाल), मोहम्मद अनस, मोहम्मद अजमल, अमोज जैकब, संतोष, राजेश रमेश, मिजो चाको (4 गुणा 400 मीटर रिले), सूरज पंवार (मिश्रित पैदलचाल मैराथन), जेस्विन एल्ड्रिन (लंबी कूद)।
महिला : किरन पाहल (400 मीटर), पारुल (3000 मीटर स्टीपलचेज, 5000 मीटर), ज्योति (100 मीटर बाधा दौड़), अनु रानी (भाला फेंक), ज्योतिका, शुभा, विद्या रामराज, पूवम्मा, प्राची (चार गुणा 400 मीटर रिले), प्रियंका गोस्वामी (पैदलचाल), अंकिता ध्यानी (5000 मीटर)।
Partners: lemon casino verde casino app lemon casino https://lemoncasinode.com/ smokace stelario casinolygreek hillo https://librabetkazino.com/ nine casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments