Friday, April 17, 2026
Google search engine
HomeSportsपेरिस ओलंपिक से पहले सुमित नागल ने दिखाया दम, नॉर्डिया ओपन में...

पेरिस ओलंपिक से पहले सुमित नागल ने दिखाया दम, नॉर्डिया ओपन में जीत के साथ शुरुआत की

भारतीय खिलाड़ी ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले स्थानीय खिलाड़ी को 6-4 6-3 से पराजित किया। नागल पिछले साल स्प्लिट ओपन (क्रोएशिया) और 2019 में लियोन (फ्रांस) में यमेर से हार गए थे।

Paris Olympics 2024: Sumit Nagal started with a win at the Nordea Open

भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल ने नॉर्डिया ओपन टेनिस के मुकाबले में इलियास यमेर को हरा दिया। उन्होंने स्वीडन के इस खिलाड़ी को सीधे सेटों में हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। नागल ने इससे पहले यमेर के खिलाफ जो दो मैच खेले थे उसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय खिलाड़ी ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले स्थानीय खिलाड़ी को 6-4 6-3 से पराजित किया। नागल पिछले साल स्प्लिट ओपन (क्रोएशिया) और 2019 में लियोन (फ्रांस) में यमेर से हार गए थे। एटीपी रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 68वें स्थान पर पहुंचने वाले नागल का अगला मुकाबला अर्जेंटीना के विश्व में 36वें नंबर के खिलाड़ी मारियानो नवोन से होगा।

नागल पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बीच रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी एटीपी टूर प्रतियोगिता में पहली बार जोड़ी बनाकर खेलने के लिए तैयार हैं। यह दोनों खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक के पुरुष युगल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। हैम्बर्ग ओपन में इस भारतीय जोड़ी का पहला मुकाबला बुधवार को मार्क वॉलनर और जैकब श्नाटर की जर्मन जोड़ी से होगा।

Partners: top zimpler online casinos luckster casino trustly op mikä on paypal casino ohne deutsche lizenz casino uden licens wat is neteller online casino uden rofus gioco book of ra sweet bonanza gratis
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments