Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homepunjabमानक स्वास्थ्य सुविधाएं: मुख्यमंत्री ने 58 हाईटेक एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर...

मानक स्वास्थ्य सुविधाएं: मुख्यमंत्री ने 58 हाईटेक एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां राज्य के लोगों की सुविधा के लिए 58 नई हाईटेक एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री, जिनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी मौजूद थे, ने राज्य के लोगों को एंबुलेंस समर्पित करते हुए कहा कि ये एंबुलेंस कठिन समय में लोगों की सेवा में हमेशा उपलब्ध रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एंबुलेंसों को शामिल करने से अब कुल 325 एंबुलेंसें जनता की सेवा में उपलब्ध रहेंगी ताकि उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इन अत्याधुनिक एंबुलेंसों के लिए जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचने के लिए शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

यह एंबुलेंस सड़क सुरक्षा बल के समन्वय से काम करेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि आपातकालीन स्थिति में लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करके कीमती जानें बचाई जा सकें। उल्लेखनीय है कि 14 करोड़ रुपए की लागत से खरीदी गईं इन 58 हाईटेक एंबुलेंसों में स्वास्थ्य देखभाल के लिए आवश्यक दवाएं और अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे। यह एंबुलेंस मरीजों को प्राथमिक उपचार सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी ताकि समय पर उनकी कीमती जानें बचाई जा सकें।

उल्लेखनीय है कि ये एंबुलेंस राज्य में मानवता की सेवा के लिए बड़ी भूमिका निभा रही हैं और वर्तमान वर्ष में इन एंबुलेंसों के माध्यम से एक लाख से अधिक मरीजों को सुरक्षित तरीके से अस्पतालों में पहुंचाया गया है, जिनमें 10,737 दिल के मरीज, 28,540 गर्भवती महिलाएं और अन्य मरीज शामिल हैं। इसके अलावा इन एंबुलेंसों में 80 बच्चों का सुरक्षित जन्म भी हुआ हैं। इसके साथ ही सड़क हादसों के पीड़ितों की जान बचाने के लिए सड़क सुरक्षा बल पीड़ितों के लिए एंबुलेंस सेवाएं सुनिश्चित करने हेतु 108 हेल्पलाइन के साथ लगातार समन्वय से काम कर रहा है।

Partners: amunra https://lemoncasino77.com/ verde casino https://fr-casinozer.com/ amunra https://uniquecasinoes.com/ https://amunrafr.com/ stelario https://ninekasyno.com/ winnerz
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments