Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homeधर्मआज का राशिफल। 3 जनवरी, 2025, वृष राशि वालों को मान-सम्मान में...

आज का राशिफल। 3 जनवरी, 2025, वृष राशि वालों को मान-सम्मान में वृद्धि होगी, कन्या को सफलता; जानें बाकी राशियों का हाल

मेष
आज साझेदारी से जुड़े हुए कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन आपको पारदर्शिता अवश्य रखनी पड़ेगी। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर में कुछ उत्सव जैसा माहौल रहेगा। लोग आपको काफी सम्मान देंगे।

वृष
आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारिक संबंधों का अच्छा लाभ उठाएंगे। आय के स्रोत काफी अच्छे रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। लेखन कार्य में आप काफी रुचि लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े प्रोग्राम में जुड़ने का अवसर मिलेगा।

मिथुन
आज ऑनलाइन कारोबार में नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपमानित होना पड़ सकता है। इसीलिए अपने विचारों को सबसे शेयर न करें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। उधार धन देने से बचना चाहिए।

कर्क
आज बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कला और संगीत में आप काफी रुचि लेंगे। आप सभी काम बेहतरीन तरीके से कर पाएंगे। बड़े भाई-बहनों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

सिंह
आज व्यवसाय में खर्चे बढ़ेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों को पार्टी दे सकते हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी। आप कुछ नया और रचनात्मक कार्य करने को प्रेरित होंगे। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त आय के लिए कुछ नए स्रोत ढूंढ सकते हैं।

कन्या
आज बॉस आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा करेंगे। धीमे चल रहे निर्माण कार्यों में गति आएगी। जॉब में आपके काम की प्रशंसा होगी। नए कार्यों को लेकर उत्साहित रहेंगे। यदि किसी मीटिंग के लिए जा रहे हैं, तो परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं।

तुला
आज आपको नया काम भी शुरू करने से बचना चाहिए। जीवनसाथी को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपका उपहास कर सकते हैं, लेकिन आपको इन सबसे बेपरवाह रहते हुये सिर्फ काम पर ध्यान देना है।

वृश्चिक
आज उच्च पदस्थ लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। महत्वपूर्ण आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं। जॉब को लेकर आधिकारिक यात्रा करने का विचार बनाएंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी एकाग्र रहेंगे।

धनु
आज आप आराम करना पसंद करेंगे। मन में किसी अप्रिय खबर की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ मीठी नोंक-झोंक हो सकती है, जो लोग घर से दूर रहते हैं, वो छुट्टी ले सकते हैं।

मकर
आज आप दूसरों की मदद को तत्पर रहेंगे, लेकिन अपनी क्षमता से अधिक किसी की सहायता न करें। नव विवाहित जोड़े धर्म-कर्म से अपने दिन की शुरुआत करेंगे। नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ
आज का दिन कुछ अजीबोगरीब रहने वाला है। राजनीति और परनिंदा आदि से दूर रहें। नजदीकी संबंधियों से अपने संबंध अच्छे रखें। आपके विरोधी मित्रता दिखाने का प्रयास करेंगे। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें।

मीन
आज यदि किसी इंटरव्यू में शामिल हो रहे हैं, तो आपको सफलता मिलने की संभावना प्रबल है। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। अनुभवी व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। वरिष्ठ अधिकारी आपसे काफी इंप्रेस रहेंगे।

Partners: pikakasinot 2025 utländska casino trustly sweet bonanza spielen spil uden nemid fishing bob slot machine onlin casino ohne einzahlung nopeat nostot paypal käyttö euteller kasino slot libri gratis
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments