Monday, October 26, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनसिंगर अरमान मलिक ने गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ संग रचाई शादी

सिंगर अरमान मलिक ने गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ संग रचाई शादी

मुंबई। सिंगर अरमान मलिक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ के साथ शादी कर ली है। कपल सगाई के दो साल बाद शादी के बंधन में बंधा है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस न्यूली वेड कपल पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अरमान मलिक और आशना श्रॉफ दोनों ने ही शादी की तस्वीरें अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। साथ में लिखा है, ‘तू ही मेरा घर। इन तस्वीरों में उनकी शादी के बेहद खास पलों को काफी खूबसूरती से कैद किया गया है।

एक तस्वीर में जहां अरमान और आशना ने एक-दूजे का हाथ थाम रखा है, वहीं दूसरी तस्वीर में वो एक-दूसरे को पकड़े हंस रहे हैं। शादी की रस्मों की भी तस्वीरें शेयर की गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments