युवा चेहरों को आगे लाने की होगी कोशिश
बैठक में इसी एजेंडे को केंद्र में रखकर पार्टी को जमीनी सतह पर सशक्त बनाने पर मंथन किया गया। इसमें तय हुआ कि प्रदेश इकाई संगठनात्मक मुद्दों व फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सुझावों को प्रभावी बनाने की दिशा में भी कार्रवाई करेगी।
वरिष्ठ नेता पुराने कार्यकर्ताओं का बढाएंगे मनोबल
नेताओं व कार्यकर्ताओं में बेहतर समन्वय बनाने के लिए प्रदेश से लेकर विधानसभा स्तर तक प्रभारी बनाए जाएंगे। इसी बीच, पार्टी ने पूर्व सांसद पंडित त्रिलोचन दत्त को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ बुजुर्गों के सम्मान कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता हर जिले में अपने पुराने नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनका मनोबल बढ़ाने के साथ पार्टी को जमीनी सतह पर मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे।
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
जम्मू में पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला, पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह, ठाकुर बलवान सिंह, रविंद्र शर्मा, योगेश साहनी, वेद महाजन, हाजी अब्दुल रशीद, यशपाल कुंडल, नरेश गुप्ता, सुरिंदर सिंह चन्नी, रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
पदयात्रा के दौरान इन मुद्दों को भी उठाएगी कांग्रेस
पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस जिन मुद्दों को उठाएगी, उनमें जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करवाना, दरबार मूव शुरू करारा, युवाओं को रोजगार, फास्ट ट्रैक पर नियुक्तियां, दैनिक वेतनभोगियों के मुद्दे, बिजली के पुराने बिल माफ करना, भारी कर-टोल टैक्स खत्म करवाना शामिल है।


