Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homedelhiठंडी हवाएं, काले बादल, घनी धुंध; 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि...

ठंडी हवाएं, काले बादल, घनी धुंध; 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

देशभर में सर्द हवाओं और घने कोहरे ने लोगों के हाड़ कंपा रखे हैं। दिल्ली-NCR में घने काले बादल छाए हैं और हल्की धुंध के साथ शीतलहर भी चल रही है। देश के करीब 16 राज्य घने कोहरे की चपेट में हैं।

चंडीगढ़-हरियाणा में कहीं-कहीं आज बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। खराब मौसम का असर फ्लाइटों और ट्रेनों पर पड़ रहा है।

दिल्ली, श्रीनगर, वाराणसी, अमृतसर और जम्मू एयरपोर्ट से फ्लाइटें कैंसिल हुई हैं। ट्रेनें अपने तय समय से कई घंटे लेट चल रही हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटे में ठंड के कारण हुए अलग-अलग हादसों में करीब 25 लोगों की मौत होने की खबर है। पिछले 24 घंटे में ही 10 लोगों की मौत हुई है।

राज्यों के लिए मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज देशभर के 20 से ज्यादा राज्यों के लिए 12 जनवरी तक बारिश, बर्फबारी, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत, पूर्वोत्तर भारत और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है।

बिहार-राजस्थान के 20 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में करीब 2 फीट बर्फबारी के कारण मुगल रोड, श्रीनगर-लेह रोड, सेमथान-किश्तवाड़ रोड और गुरेज हाईवे ब्लॉक है।

अब राज्य में 10 जनवरी तक बर्फबारी होने की संभावना नहीं है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश होने के आसार हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश हो सकती है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में कोहरा छाएगा। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी हो सकती है।

देश में ताजा मौसमी परिस्थतियां

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में देखा जा रहा है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व राजस्थान पर स्थित है।

इसके असर से अरब सागर से नमी वाली हवाएं उठ रही हैं। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ 10-12 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।

10 से 12 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और उत्तर पश्चिम उत्तर में गरज और ओलावृष्टि के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 7 और 8 जनवरी को पूर्वोत्तर राज्यों, अरुणाचल प्रदेश और असम में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। 7 जनवरी को सिक्किम में आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है।

अन्य राज्यों में मौसम ऐसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, 9 जनवरी तक उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में ठंडे से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा, बिहार, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं 12 जनवरी तक घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

 

Partners: https://smokace-de.com/ https://posido-fi.com/ lemon casino amunra https://lemoncasino77.com/ https://f1casinode.com/ https://amunra77.com/ lemon casino unique casino amunra
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments