Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homepunjabबटाला पुलिस ने जैंतीपुर और रायमल में हुए धमाकों में शामिल मुख्य...

बटाला पुलिस ने जैंतीपुर और रायमल में हुए धमाकों में शामिल मुख्य आरोपी को मार गिराया; पिस्तौल बरामद

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के तहत बटाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर के जैंतीपुर और बटाला के रायमल में हुए बम धमाकों के मामले में शामिल मुख्य आरोपी मोहित को गुरुवार देर शाम बटाला में हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान जवाबी गोलीबारी में मार गिराया।

यह कार्रवाई पाकिस्तान-आधारित आतंकवादी हरविंदर रिंदा और अमेरिका-आधारित आतंकवादी हैप्पी पासिया द्वारा संचालित पाक-आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद सामने आई है। इन आतंकियों की पहचान बटाला के बुड्ढे की खुई के मोहित और बटाला के बसरपुरा के विशाल के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही इस मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ और जैंतीपुर व रायमल धमाकों के मामलों को सुलझा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी को रायमल में पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल के घर पर विस्फोट हुआ था, जबकि 15 जनवरी को अमृतसर के पप्पू जैंतीपुरिया के घर एक और धमाका हुआ था। गौरतलब है कि अमेरिका-आधारित आतंकवादी हैप्पी पासिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इन दोनों धमाकों की जिम्मेदारी ली थी।

डीआईजी (बार्डर रेंज) सतिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आरोपी मोहित ने एक सुनसान स्थान पर छिपाए गए हथियारों और गोला-बारूद के बारे में खुलासा किया था। जब पुलिस उसे बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तो मौके पर पहुंचते ही मोहित ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि घायल आरोपी को तुरंत सिविल अस्पताल, बटाला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीमों ने .30 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है, जिसका उपयोग मोहित ने पुलिस पर गोली चलाने के लिए किया था।

डीआईजी सतिंदर सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान एक पुलिस अधिकारी को भी गोली लगी है।

एसएसपी बटाला सुहैल कासिम मीर ने कहा कि पुलिस टीमों ने धमाकों के मामलों में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी बरामदगियां हो सकती हैं।

Partners: amunra https://ninecasinoit.com/ https://winnerz-se.com/ https://legzo77.com/ https://legzo77.com/ nine casino lemon casino lemon casino lemon casino unique casino online login
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments