Wednesday, October 28, 2026
Google search engine
Homeदेशबंगलूरू में आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक...

बंगलूरू में आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू, संघ प्रमुख ने किया उदघाटन

आंबेकर ने बताया कि तीन दिवसीय बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े 32 संगठनों के महासचिव भी शामिल होंगे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव बीएल संतोष भी शामिल होंगे।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक बंगलूरू में आज से शुरू हो गई है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इस बैठक का उदघाटन किया। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा, संघ की निर्णय लेने की सर्वोच्च संस्था है। संघ के मुख्य प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने बताया कि बैठक के दौरान बांग्लादेश और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह को लेकर प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

संघ के 32 संगठनों के महासचिव होंगे बैठक में शामिल
आंबेकर ने बताया कि तीन दिवसीय बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े 32 संगठनों के महासचिव भी शामिल होंगे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव बीएल संतोष भी शामिल होंगे। संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक चार साल बाद बंगलूरू में हो रही है।

संघ के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह की तैयारी
संघ की बैठक बंगलूरू के पास चन्नेनहल्ली में स्थित जनसेवा विद्या केंद्र परिसर में आयोजित की जा रही है। बैठक में संघ के पिछले वर्ष (2024-25) के वार्षिक प्रतिवेदन (कार्यवृत्त) पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी। आगामी विजयादशमी (दशहरा) 2025 को संघ के सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं, इस कारण विजयादशमी (दशहरा) 2025 से 2026 तक को संघ का शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। वहीं अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने अपने एक बयान में कहा है कि ‘मुगल बादशाह आज के समय में ‘प्रासंगिक नहीं’ हैं। किसी भी तरह की हिंसा समाज के लिए ठीक नहीं हैं।’ आंबेकर ने यह बात बंगलूरू में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू होने के पहले कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments