Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
Homepunjabराज्यपाल के अभिभाषण के दाैरान विपक्ष का हंगामा, किसानों के मुद्दे पर...

राज्यपाल के अभिभाषण के दाैरान विपक्ष का हंगामा, किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया वाॅकआउट

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने राज्यपाल के अभिभाषण के बीच में टोकते हुए सरकार के बजट की रूपरेखा पर सवाल उठाया। बाजवा ने किसानों को डिटेन किए जाने और कर्नल के बेटे से मारपीट को लेकर मुद्दा उठाया।

 

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण से शुरू पंजाब के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है।

बजट अभिभाषण के दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि आम आदमी क्लिनिकों में दवाओं की खरीद के लिए वर्ष 2025-26 में 200 करोड़ रुपये की खरीद का अनुमान है। साथ ही होशियारपुर, कपूरथला और मलेरकोटला में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके इलावा एसबीएस में भी मेडिकल कॉलेज का काम शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने राज्यपाल के अभिभाषण के बीच में टोकते हुए सरकार के बजट की रूपरेखा पर सवाल उठाया। बाजवा ने किसानों को डिटेन किए जाने और कर्नल के बेटे से मारपीट को लेकर मुद्दा उठाया।

हाथों पर काली पट्टी बांधकर आए कांग्रेस विधायक

कांग्रेस विधायकों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर अपनी सीटों पर खड़े होकर राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार के बजट और प्रदेश के मौजूदा हालात पर मुर्दाबाद के नारे लगाए। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में जय जवान जय किसान के नारे लगाए।

मार्शल बुलाए गए

नेता प्रतिपक्ष बाजवा और सभी विधायक वेल में पहुंचे, जिसके बाद स्थिति बिगड़ते देख मार्शलों को बुलाया गया। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण का बायकॉट किया।

Our Best Partners: nomini casino king billy casino jogos do tigrinho Lucky Jet oʻynang: 1Win Ozbekistondagi eng yaxshi onlayn kazino 2024 nyt dansk casino casino nopea kotiutus estratégia para jogar fortune ox nettikasinoita lucky jet demo version paf joulukalenteri
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments