Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
Homepunjabएनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं...

एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं और शिकायतों के निवारण के लिए 5वीं मासिक ऑनलाइन एनआरआई मिलनी आयोजित की

एनआरआई मामलों के मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं और शिकायतों के निवारण के लिए आज पंजाब सिविल सचिवालय-1 में पांचवीं ऑनलाइन एनआरआई मिलनी आयोजित की और ऑनलाइन वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनआरआई पंजाबियों की समस्याओं और शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से सुना।
उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के गतिशील नेतृत्व के तहत, हमने प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के समाधान के लिए यह अनूठी पहल शुरू की है। पंजाब देश का एकमात्र राज्य है, जिसने प्रवासियों की समस्याओं के निवारण के लिए इस तरह का एनआरआई मिलनी कार्यक्रम शुरू किया है।

उन्होंने बताया कि पिछली चार ऑनलाइन एनआरआई मिलनियों में कुल 542 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 488 शिकायतों का सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस 5वीं मासिक ऑनलाइन एनआरआई मिलनी में 82 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 63 शिकायतें ईमेल के माध्यम से और बाकी 19 शिकायतें व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त हुई थीं।

उन्होंने एनआरआई पंजाबियों से अपनी शिकायतें इस ईमेल आईडी- ई मेल आई डी nriminister20230gmail.com और व्हाट्सएप नंबर-9056009884 पर भेजने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रवासियों की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

धालीवाल ने एनआरआई पंजाबियों को भरोसा दिलाया, ‘‘मैं आपकी समस्याओं और चिंताओं को हल करने के लिए हमेशा आपके साथ हूं और हम आपकी शिकायतों के निवारण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’’ उन्होंने प्रवासियों से कहा कि वे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय उनसे मिल सकते हैं।

5वीं मासिक ऑनलाइन एनआरआई मिलनी में अतिरिक्त मुख्य सचिव दिलीप कुमार, पंजाब पुलिस के एआईजी अजिंदर सिंह पंजाब पुलिस, एनआरआई विंग और एनआरआई मामले विभाग के अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Partners: paypal casino suomi gioco dei libri slot casinos that accept neteller kasino netissä online casino astropay estrazioni crazy time trustly kotiutus udenlandske casinoer uden indbetaling giochi slot gratis book of ra deluxe casino ohne deutsche lizenz
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments