Sunday, August 2, 2026
Google search engine
Homeदेशदिल्ली दहलाना चाहता था पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी, करीबी युवती की गिरफ्तारी...

दिल्ली दहलाना चाहता था पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी, करीबी युवती की गिरफ्तारी से हुआ बड़ा भंडाफोड़

देश की राजधानी दिल्ली को एक बार फिर खून से रंगने की खौफनाक साजिश रची जा रही थी। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल उर्फ हामिद मंडल बड़े आतंकी हमले की फिराक में था। इस खौफनाक मंसूबे का भंडाफोड़ तब हुआ जब पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने झारखंड के साहिबगंज स्थित बरहड़वा से हमीम की एक करीबी युवती को गिरफ्तार किया। खुफिया इनपुट के आधार पर हुई इस कार्रवाई के बाद एसआईटी ने मुख्य आरोपी हमीम मंडल को भी पश्चिम बंगाल के वर्धमान से दबोच लिया है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी कहानी

गिरफ्तार की गई युवती साहिबगंज के ही एक कॉलेज में स्नातक की छात्रा है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि करीब चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए इस युवती का संपर्क संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल उर्फ हमीद फुएगो से हुआ था। ऑनलाइन बातचीत से शुरू हुई यह पहचान धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदल गई और इस दौरान दोनों कई बार एक-दूसरे से मिले भी। इसी करीबी रिश्ते के कारण खुफिया एजेंसियों को इस पूरे आतंकी नेटवर्क का अहम सुराग मिला।

पूछताछ में खुले आतंकी हमले के राज

एसआईटी द्वारा हिरासत में ली गई युवती ने पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हालांकि, युवती का दावा है कि उसे इस साजिश की पूरी गहराई से जानकारी नहीं थी, लेकिन उसने हामिद मंडल को किसी से इस खतरनाक योजना के बारे में बात करते हुए सुना था। युवती के बयान और पुलिस सूत्रों के अनुसार, हामिद मंडल पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के सीधे संपर्क में था। यह नेटवर्क भारत में बड़े आतंकी हमले करने और देश के कुछ महत्वपूर्ण व वीआईपी लोगों को निशाना बनाने की खतरनाक योजना बना रहा था। युवती से मिले इनपुट्स के बाद ही वर्धमान में छापेमारी कर हामिद की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

हथियारों की खरीद और जासूसी का खतरनाक प्लान

एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस पूरे मामले की जड़ें आईएसआई और सीमा पार के जासूसी नेटवर्क से मजबूती से जुड़ी हुई हैं। इस आतंकी साजिश को लेकर वर्धमान पुलिस स्टेशन में बीते 31 जुलाई को ही एक गंभीर मामला दर्ज किया गया था। दर्ज एफआईआर में पाकिस्तानी हैंडलर और स्थानीय गुर्गों के माध्यम से हथियारों की अवैध खरीद, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की जासूसी, गणमान्य लोगों का अपहरण व हत्या और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने जैसी खौफनाक तैयारियों का साफ जिक्र है। फिलहाल पश्चिम बंगाल एसआईटी गिरफ्तार युवती को अपने साथ वर्धमान ले गई है और देश विरोधी इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

Partners: nine casino nine casino https://ninecasinoceske.com/ https://stelario-de.com/ stelario casinozer lemon casino legzo lemon casino 20 free spins nine casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments