पटियाला में ED की टीम ने मंगलवार देर रात फेज-2 की कमर्शियल मार्केट स्थित शोरूम नंबर 8, 9 और 10 में छापेमारी की है। इन परिसरों से जुड़ी फ्लाइंग फेदर्स और डीएम वेब बेस्ड सॉल्यूशंस नाम की कंपनियों के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक रेड बुधवार सुबह तक जारी है।
ईडी की टीमें मौके पर साक्ष्य जुटा रही हैं और अन्य संबंधित रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। कार्रवाई के दौरान पूरी बिल्डिंग को सील किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
वहीं ED ने मोहाली के आईटी सिटी, सेक्टर-82A स्थित प्लॉट नंबर 2010 पर भी छापामारी की है। दोनों जगहों पर चल रही कार्रवाई में जांच एजेंसी किन दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है, इसका पूरा विवरण ED की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा।


